फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer's body found in tubewell tank

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल की हौद में मिला मजदूर का शव

Fri, 20 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found in tubewell tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में खेत में काम करने वाले मजदूर पांजूपुर निवासी 55 वर्षीय शलेंद्र उर्फ सुरेंद्र का शव में ट्यूबवेल के हौद के पानी में पड़ा मिला। शलेंद्र करीब एक माह से टोडरपुर निवासी इशरार उर्फ भूरा के पास काम करता था। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि शव पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मजदूर की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि उसके पिता शलेंद्र उर्फ सुरेंद्र करीब एक माह से इशरार उर्फ भूरा के खेतों में मजदूरी कर रहा था। रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे वह खाना खाकर काम पर गए थे। शाम को खेत से एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि सुरेंद्र ट्यूबवेल के पास पानी की होद में पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डायल 112 की टीम भी वहां पहुंच गई। जांच करने पर पता उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। वे उन्हें एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। वह तीन बच्चों का पिता था। दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed