{"_id":"6743c3ed2569664c740a3346","slug":"laboratories-will-be-built-in-schools-of-model-town-bhatauli-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128858-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन, भटौली के स्कूलों में बनेंगी प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन, भटौली के स्कूलों में बनेंगी प्रयोगशालाएं
Mon, 25 Nov 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल टाउन व भटौली के राजकीय स्कूलों में अब विद्यार्थी विज्ञान विषयों से जुड़े प्रयोग कर पाएंगे। सालभर में दोनों स्कूलों को विज्ञान विषयों की नई प्रयोगशालाओं की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने योजना तैयार कर ली है। दोनों स्कूलों के इस प्रोजेक्ट पर करीब 80.27 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके लिए ई-निविदा लगा दी गई हैं।
इसमें 27 नवंबर तक एजेंसियों व ठेकेदारों से बिड मांगी गई हैं। योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भटौली में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी लैब बनेंगी। ऐसे ही शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में साइंस व बायॉलोजी लैब तैयार होंगी। यह कार्य ई निविदा के जरिए कार्य आदेश पर संबंधित एजेंसी या ठेकेदार कारे 12 माह की समय अवधि में पूरा करना है।
उल्लेखनीय है कि दोनों स्कूलों में विज्ञान के विद्यार्थी हैं, पर विज्ञान के विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं की कमी है। इनके निर्माण के लिए भेजी गई मांग पर विभाग की ओर से प्रयोगशालाओं के डिजाइन की ड्राइंग से लेकर बजट जारी होने पर ई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगल सब कुछ सही रहा तो वर्ष-2026 तक दोनों स्कूलों में यह प्रयोगशालाएं बनकर तैयार होंगी। इससे स्कूलों में विद्यार्थी विज्ञान विषयों के पाठ्यक्रम संबंधी प्रयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
समय समय पर राजकीय स्कूलों से उनके यहां होने वाले निर्माण कार्यों का ब्योरा लिया जाता है। इसी तरह स्कूलों से मांग भेजी गई, जिस पर प्रयोगशालाएं बनाने के लिए ई निविदा लगाई गई है। प्रयोगशालाएं बनने से निश्चित ही यहां विज्ञान के विद्यार्थियों को लाभ होगा। इससे उन्हें विज्ञान के विभिन्न विषयों को समझने में आसानी होगी।- विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, यमुनानगर।

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्