फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lab on wheels to generate interest in science

Yamuna Nagar News: विज्ञान में रूचि पैदा करने पहियों पर पहुंचेगी लैब

Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lab on wheels to generate interest in science
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने व इसका महत्व बताने के लिए अब आधुनिक प्रयोगशाला पहियों पर चलकर विद्यालयों में विद्यार्थियों तक पहुंचेगी। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। यह स्कूल की प्रयोगशाला से काफी आधुनिक होगी। इसमें ऊर्जा आधारित मॉडल व शोध विद्यार्थी सीधे रूप से देखे सकेंगे।
इस लैब में स्कूल शिक्षा से ऊंचे स्तर के शोध के बारे में भी विद्यार्थी जान सकेंगे। यह लैब ऑफ व्हील शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से चलाई जाएगी। यह मोबाइल लैब एक महीने जिले में होगी और सभी खंडों के स्कूलों में पहुंचेगी। यह विज्ञान प्रदर्शनी वैन कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र की ओर से चलाई गई है।
विज्ञापन

जिले में यह वैन जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल के नेतृत्व में स्कूलों का भ्रमण करेगी। इसके लिए पूरा शेड्यूल बनाया गया है। शेड्यूल के अनुसार मोबाइल लैब क्षेत्र के किसी एक बड़े स्कूल में पहुंचेगी। यहां पर अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बताया कि इस पहियों वाली लैब में विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान, खगोल विज्ञान वार्ता, लिक्विड नाइट्रोजन शो सहित अनेक मॉडल्स व गतिविधियों से विज्ञान को खेल-खेल में समझाया जाएगा। इसमें जीव, रसायन, भौतिकी विज्ञान सभी के मॉडल व शोध विद्यार्थियों को दिखाएं जाएंगे।
इसमें फिजिक्स व केमिस्ट्री की बारीकियों व इसकी प्रणाली के बारे में समझाया जाएगा। यह योजना राजकीय व निजी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए है। अभी राजकीय विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में विभाग ने पहले निजी स्कूलों को शेड्यूल में कवर किया है। इसके बाद राजकीय विद्यालयों में यह वैन खड़ी की जाएगी।

कब किस विद्यालय में पहुंचेगी मोबाइल लैब

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में 27 से 29 अक्तूबर, एमएल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कॉलोनी में 30 अक्तूबर से एक नवंबर, एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में दो से चार नवंबर, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में पांच से आठ नवंबर, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में नौ से 12 नवंबर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में 13 से 15 नवंबर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा में 16 से 18 नवंबर तक मोबाइल लैब खड़ी की जाएगी। इसके अलावा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में 19 से 21 नवंबर, दिल्ली पब्लिक स्कूल भंभौली 22 से 24 नवंबर, होली मदर पब्लिक स्कूल कांसापुर में 25 से 27 नवंबर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में 28 से 30 नवंबर तक रहेगी। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में एक से तीन दिसंबर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूहुड़पुर कलां चार से सात दिसंबर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठ से 10 दिसंबर तक वैन खड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed