{"_id":"619a9a0212668329b228c7aa","slug":"komalpreet-kaur-first-in-essay-writing-competition-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl903395169","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन प्रतियोगिता में कोमलप्रीत कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कोमलप्रीत कौर प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के पंजाबी विभाग की ओर से राष्ट्रस्तरीय निबंध लेखन और शुद्ध गुरबाणी प्रतियोगिता करवाई गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में फतेहाबाद के एमएमपीजी कॉलेज की कोमलप्रीत कौर ने पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिताएं कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में करवाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के कुल 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तरनदीप कौर, डॉ. मनदीप कौर, डॉ. सुखविंद्र कौर और डॉ. गुरजिंद्र कौर निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
शुद्ध गुरबाणी उच्चारण प्रतियोगिता में यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की गगनदीप कौर ने प्रथम स्थान पाया। जगाधरी के गुरु हरिकृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन की हरकमल कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर फतेहाबाद एमएमपीजी कॉलेज का रजतदीप सिंह रहा। करनाल के गुरु नानक खालसा कॉलेज की हरमीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में फतेहाबाद के एमएमपीजी कॉलेज की कोमलप्रीत कौर ने पहला स्थान पाया। यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की मनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी के सरताज सिंह ने तीसरा स्थान पाया। वहीं यमुनानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज के गुरप्रीत सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।