फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Killers of cows are still at large, people are angry

Yamuna Nagar News: गोवंश के हत्यारे गिरफ्त से बाहर, लोगों में रोष

Mon, 15 Jul 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Killers of cows are still at large, people are angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गोरक्षा दल एवं श्रीराम सेवा के आह्वान पर रविवार को कस्बा के रेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। बैठख में साढौरा, आदिबद्री व कस्बा से युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने सभी गोरक्षकों को आश्वस्त किया कि सोमवार को एसपी व डीसी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई करवाने व अन्य समस्याओं का समाधान कराने के लिए मिला जाएगा।
प्रत्युष गौड़ ने कहा कि कपालमोचन में कमरे में बंद करके कई गोवंशों को जान से मार दिया गया था। सभी गोवंशों की भीषण गर्मी में दम घुटने से मौत हो गई थी। इस बारे में 27 मई को थाना बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। परंतु पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

हाईटेक होने का दावा करने वाली पुलिस अभी तक उस व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई, जिसने गोवंशों को कमरे में बंद किया था। इसे लेकर जल्द ही जिले में युवा बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने घायल गोवंश को गोशाला भेजने के लिए गोमाता एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था करने की मांग की। मौके पर छछरौली गोशाला अध्यक्ष कंवरपाल, श्राइन बोर्ड सदस्य विपिन सिंगला, दीपक भारद्वाज, कुलवंत भट्टूवाला, कपिल धमीजा, दीपक, अमन मलिक, मुकुल सैनी, अक्षित सिंगला, सत्यवान, देव शर्मा, लेखराज साढौरा, बजरंग दल जिला संयोजक सम्राट, रोहित, साहिल, वेदू वर्मा, लवकेश, कपिल, दीपक, यमन, निशांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed