{"_id":"61182a908ebc3edf9f4ba67b","slug":"kidnapping-of-a-child-in-village-palaka-yamuna-nagar-news-knl80003472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोक पर गांव पलाका में एक बच्चे का अपहरण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल की नोक पर गांव पलाका में एक बच्चे का अपहरण।
विज्ञापन
गांव पलाका निवासी महिला ने पिस्तौल के दम पर राजस्थान के एक व्यक्ति पर पोते को अगवा करने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पहुंची रादौर पुलिस ने बच्चे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
गांव पलाका निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा यशवंत राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने 3 वर्ष पहले एक युवती से रेवाड़ी में शादी की थी और इसके बाद से उसका लड़का व उसकी पत्नी राजस्थान में रह रहे थे। 3 महीने से उसका बेटा व उसकी पत्नी अपने बेटे देव के साथ गांव पलाका में रह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जानकार विजेंद्र निवासी टापूकारा, अलवर, राजस्थान, हाल अमरावती महाराष्ट्र पिछले कई दिनों से उनके बेटे यशवंत को फोन करके धमकी दे रहा था कि वह उसके बच्चे को उठाकर ले जाएगा। शनिवार दोपहर को लगभग 1 बजे विजेंद्र उसके गांव पलाका में आया और पिस्तौल के दम पर जबरन उसके 3 वर्ष के पोते देव को अगवा कर कार से फरार हो गया। इस दौरान विजेंद्र ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद रादौर पुलिस व सीआईए की टीम बच्चे को बरामद करने व विजेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने व बच्चे को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। देर शाम को भिवानी में अपहरणकर्ता की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया।