{"_id":"7d4016486a6fcf4b5a3539409a0bdef6","slug":"kidnapped-young-woman-named-trick-in-charge-of-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवती का अपहरण के आरोप में परिवार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवती का अपहरण के आरोप में परिवार नामजद
यमुनानगर
Updated Sat, 17 May 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को बहला-फुसला कर शादी के लिए अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। युवती के परिजनों ने इस बाबत थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर एक युवक और उसके परिवार पर उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।
हमीदा चौकी पुलिस को दी शिकायत में कैंप गुलाब नगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया उसकी 22 वर्षीय बेटी पर कॉलोनी में ही रहने वाला युवक कमलेश काफी समय से शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह आए दिन उसे शादी के लिए कहता था। वहीं आरोपी कमलेश के साथ-साथ उसका परिवार भी उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया करते थे।
उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया। काफी तलाशने पर भी जब बेटी का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
हमीदा चौकी इंचार्ज बलराज ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी कमलेश के साथ उसके पिता शिवजन्म पाल, मां कलावती और भाई सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।