फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kidnapped child recovered, accused arrested, Yamunanagar

अगवा बच्चा बरामद, आरोपी दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child recovered, accused arrested, Yamunanagar
माता-पिता से साथ बच्चा देव। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव पलाका से शनिवार की दोपहर पिस्तौल के बल पर अगवा किए गए 3 साल के बच्चे को रादौर पुलिस ने धारूहेड़ा (रेवाड़ी) से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका दूसरा साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बच्चे को पुलिस ने उसके पिता यशवंत कांबोज व उसकी माता के हवाले कर दिया है।
थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि शनिवार को रंजिशन गांव पलाका निवासी सुषमा कांबोज के पोते देव (3) का टापूकारा, अलवर निवासी विजेंद्र ने सफेद रंग की कार से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद विजेंद्र बच्चे को पहले हिसार ले गया। इस दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन से उसका पीछा किया। बाद में विजेंद्र बच्चे को अपने किसी जानकार के पास धारूहेड़ा ले गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन से बच्चे को बरामद कर विजेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विजेंद्र ने बताया कि बच्चे को अपहरण करने में उसके दोस्त योगेश कुमार निवासी महेंद्रगढ़ ने उसका साथ दिया था। अब पुलिस योगेश कुमार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव पलाका निवासी सुषमा कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा यशवंत राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने 3 वर्ष पहले एक युवती से रेवाड़ी में शादी की थी। शादी के बाद उसका लड़का व उसकी पत्नी राजस्थान में रह रहे थे। शादी के बाद उसके लड़के की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। पिछले 3 महीने से उसका बेटा व उसकी पत्नी अपने बेटे देव के साथ गांव पलाका में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि विजेंद्र उनके बेटे का जानकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पिछले कई दिनों से उनके बेटे यशवंत को फोन करके धमकी दे रहा था कि तुमने उसकी जानकार लड़की के साथ शादी की है। वह उसके बच्चे को उठाकर ले जाएगा। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे विजेंद्र उसके गांव पलाका में आया और पिस्तौल के बल पर जबरन उसके 3 वर्ष के पोते देव का अपहरण कर सफेद रंग की कार से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बच्चे को धारूहेड़ा से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed