{"_id":"6b01e75b295236b8020b73b4","slug":"khatu-shyam-janmotsav-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166476-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हारे का तू है सहारा सांवरे भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हारे का तू है सहारा सांवरे भजन पर झूमे श्रद्धालु
Sun, 22 Nov 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर मॉडल टाउन में भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। गायकों ने जैसे ही हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको पुकारा सांवरे भजन शुरू किया तो श्रद्धालु झूमने लगे।
इस अवसर पर परिसर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा श्याम के जयकारों के बीच केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और बाबा श्याम से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
समाजसेवी मनीष मलिक ने बताया कि मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। हर कोई बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिया। भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कमल मलिक, सीमा मलिक, लवली, भावना, कमल मलिक, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, संदीप राणा, देवेंद्र राणा, मनी, अमित, धैर्य मलिक, करनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।