फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair wood illegally cut from Kalesar Wildlife Sanctuary recovered; smugglers fled.

Yamuna Nagar News: कलेसर वन्य जीव विहार से काटी खैर की लकड़ी बरामद, तस्कर भागे

Thu, 30 Jul 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Khair wood illegally cut from Kalesar Wildlife Sanctuary recovered; smugglers fled.
कार से बरामद की गई खैर की लकड़ी। विभाग
छछरौली(यमूनानगर)। वन्य जीव विभाग की टीम ने कलेसर वन्य जीव विहार डारपुर बीट से नाकाबंदी के दौरान खैर की लकड़ी से भरी एक मारुति स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार का चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। विभाग ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि 28 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि गांव रेहड़ा इब्राहीमपुर से खैर की लकड़ी से भरी एक स्विफ्ट कार गांव ताहरपुर होते हुए कोट की ओर जाएगी। सूचना के आधार पर डिप्टी रेंजर नरेश कुमार, वन्य जीव रक्षक प्रदीप इब्राहीमपुर और डारपुर बीट इंचार्ज प्रदीप कुमार की टीम ने कोट-ताहरपुर मार्ग पर मदरसे के पास नाकाबंदी कर दी।रात करीब 8:40 बजे टीम ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने की बजाय उसे मोड़कर भगाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर चालक और उसका साथी कार छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए।
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग की टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें खैर की लकड़ी के 22 टुकड़े बरामद हुए। जांच में सामने आया कि यह लकड़ी 19 जुलाई को डारपुर बीट से अवैध रूप से काटे गए छह खैर के पेड़ों की है। विभाग के अनुसार लकड़ी कलेसर वन्य जीव विहार के संरक्षित क्षेत्र से काटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के दस्तावेज और जांच के आधार पर गांव रेहड़ा इब्राहीमपुर निवासी लियाकत, ताज मोहम्मद, हाशिम और साजिद को मामले में नामजद किया गया है। वन्य जीव विभाग ने बरामद लकड़ी, वाहन और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर थाना छछरौली में भारतीय न्याय संहिता और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी है। वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि संरक्षित क्षेत्रों में अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्य जीवों और जंगलों से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। संवाद
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed