फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair smugglers hit the car, scuffled with the workers

Yamuna Nagar News: खैर के तस्करों ने गाड़ी में मारी टक्कर, कर्मियों से धक्कामुक्की

Mon, 08 Jul 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Khair smugglers hit the car, scuffled with the workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर/छछरौली (यमुनानगर)। वन क्षेत्र चिक्कन से खैर के चार पेड़ कटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी कर खैर से लदी कार को पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने सरकारी गाडी को टक्कर मार दी और वन कर्मियों से गाली गलौज व धक्कामुक्की खैर से लकड़ी से भरी गाड़ी को भगा ले गए। वन विभाग ने पुलिस की मदद से कार बरामद कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

वन विभाग के डारपुर बीट के साथ चिक्कन बीट का कार्यभार देख रहे गार्ड राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी माजिद व शमशाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चिक्कन बीट से बीती चार जुलाई को खैर के चार पेड़ काट लिए थे व लकड़ी को अपने घर पर छुपा कर रखा है।
विज्ञापन


उसे छह जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि वह लोग खैर के पीसों को गाड़ी में लादकर बाजार में बेचने के लिए ले जाया जाएगा। राजेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसने बागपत बीट के वन रक्षक इंचार्ज मनजीत व सुरेंद्र कुमार माली के साथ मिलकर गांव टिब्बी बक्करवाला में मेन सड़क पर अपनी सरकारी गाड़ी से नाकाबंदी कर दी। दोपहर के करीब दो बजे मेघूवाला की ओर से एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। गाड़ी में खैर की लकड़ी लदी थी, गाड़ी चालक ने उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार भागने की कोशिश की। वन कर्मियों से उक्त खैर से लदी कार को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने उन्हें धक्का मारा व गाली गलौज कर गाड़ी को बहलोलपुर की ओर भगा लिया, वह गांव के अंदर गली से मुड़ कर मेघूवाला की तरफ चल दिए। इसके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर चिक्कन की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब तस्करों की गाड़ी का पीछा किया जा रहा था तो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार सरकारी गाड़ी की लोकेशन व फील्डिंग लगाने वाले कुछ युवकों ने अपनी बाइक हमारी गाड़ी के आगे अड़ा दी व वन टीम को तस्करों की गाड़ी का पीछा करने से रोक दिया व गाड़ी को नुकसान पहुंचाया ओर सरकारी काम में बाधा डाली। इसके बाद धक्कामुक्की कर भाग गए।

खैर की लकड़ी से लदी कार चिक्कन में घुस गई तब वन कर्मियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बाद वन कर्मी चिक्कन गए। वहां पर वह खैर से लदी गाड़ी खाली खड़ी मिली। गाड़ी को वन कर्मियों ने कब्जे में लिया। प्रतापनगर के थाना प्रभारी सतनाम ने बताया कि शिकायत मिल गई है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed