{"_id":"665cdba4cac109a46f012d74","slug":"khair-smugglers-attack-forest-guard-sarpanch-representative-stabbed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119849-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खैर तस्करों का वन रक्षक पर हमला, सरपंच प्रतिनिधि को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खैर तस्करों का वन रक्षक पर हमला, सरपंच प्रतिनिधि को मारा चाकू
Mon, 03 Jun 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। खैर तस्करी की सूचना पर नाका लगा जांच कर रहे वन रक्षक व मजदूर से आरोपियों ने मारपीट की। वहीं वन रक्षक व मजदूर को बचाने आए गांव चिक्कन सरपंच प्रतिनिधि के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात गांव चिक्कन की है। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक छबीलदास ने बताया कि डांडा शहजादवाला चिक्कन बीट से शुक्रवार को खैर के दो पेड़ चोरी से काट लिए थे। शनिवार को उन्हें सूचना मिली डांडा शहजादवाला से वह पेड़ चिक्कन निवासी रामकुमार उर्फ रामा, प्रदीप कुमार व प्रवीण कुमार ने काटे हैं। वे खैर की लकड़ी किसी वाहन में लोड कर बेचने जाएंगे। सूचना पर मजदूर रघुबीर के साथ शनिवार शाम करीब छह बजे गांव चिक्कन रोड पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर में तीनों आरोपी बाइक पर आए, जिन्हें उन्होंने रोक लिया। इस पर रामकुमार व प्रदीप बहस करने लगे और देखते ही देखते रामकुमार ने उसका गला पकड़ लिया। उसी समय वहां प्रवीण कुमार, ज्ञान चंद भी पहुंच गए। चारों ने मिलकर उसे व मजदूर रघुबीर को पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर गांव चिक्कन सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार अपने चाचा के लड़के सुनील कुमार के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
दोनों ने आरोपियों से उन्हें बचाने का प्रयास किया तो प्रदीप ने चाकू निकाला और सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार के पेट में मार दिया। वहीं दूसरा वार सरपंच प्रतिनिधि के कंधे पर किया। ज्ञानचंद, रामकुमार उर्फ रामा व प्रवीण ने उसके, मजदूर रघुबीर, सरपंच प्रतिनिधि व सुनील को घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।