फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair forests are the target of smugglers

Yamuna Nagar News: तस्करों के निशाने पर खैर के जंगल

Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Khair forests are the target of smugglers
छछरौली। यमुनानगर में खैर की तस्करी में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले काफी समय से तस्कर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि वन अधिकारी भी तस्करी को रोकने में पूरी तरह से नाकाम हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर वन विभाग में पूरे जिले की चार रेंज में बांटा गया है। जिसमें जगाधरी, छछरौली, कलेसर व सढौरा शामिल है। पिछले 6 महीने में चारों सभी रेंज के अंतर्गत आने वाली बीटों से कहीं ना कहीं जंगलों से कीमती खैर के पेड़ों के अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। कई मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यही नहीं जंगलों से चोरी हुई लकड़ी को भी बरामद कर लिया है। लेकिन, तस्करों पर कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन

तमाम दावों के बावजूद भी खैर तस्कर जंगल में घुसकर पेड़ काट ले जाते हैं। तस्करों के साथ मुठभेड़ में कई बार वनरक्षक दरोगा व कर्मचारी घायल भी हो चुके हैं और उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। खैर चोरी के मामलों में वन विभाग के कर्मचारी पुलिस विभाग का वन विभाग को सहयोग न करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed