फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kept the money for six months, now took care of it

Yamuna Nagar News: छह महीने तक दबाए रखे रुपये, अब ली सुध

Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kept the money for six months, now took care of it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आखिरकार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सब डिवीजन नागरिक अस्पताल जगाधरी में जाम सीवरेज की याद आ ही गई। पांच माह से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल के सीवरेज सिस्टम की सफाई करने का नाम नहीं ले रहे थे। अब जाकर जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज की सफाई के लिए टेंडर लगाया है।
अस्पताल के एमएस डॉ. अनुज मंगला ने पांच माह पहले 82734 रुपये जनस्वास्थ्य विभाग, सब डिवीजन नंबर-वन जगाधरी के पास जमा कराए थे। कई बार रिमाइंड कराने के बाद सीवरेज की सफाई नहीं कराई गई। नागरिक अस्पताल जगाधरी का भवन काफी पुराना है। अस्पताल में सीवरेज लाइन भी कई साल पहले डाली गई थी। पुरानी होने की वजह से यह भी अक्सर जाम रहती है।
विज्ञापन

कई बार सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर खुले में बहने लगता है। जिससे अस्पताल परिसर में गंदे पानी की दुर्गंध हो जाती है। इसके लिए जगाधरी अस्पताल के एमएस डॉ. अनुज मंगला ने जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। जनस्वास्थ्य विभाग ने सारी सीवरेज लाइन नए सिरे से डालने के लिए पांच लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया था। एमएस को अपने स्तर पर एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने की पावर नहीं है इसलिए उन्होंने सीवरेज लाइन की सफाई का एस्टीमेट बनाने को कहा था। जनस्वास्थ्य विभाग ने नवंबर 2024 में सीवरेज लाइन की सफाई पर 82734 रुपये खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर डॉ. मंगला ने डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से चार दिसंबर 2024 को उक्त राशि विभाग को जमा करवा दी। कई माह तक काम न होने पर अमर उजाला ने पिछले दिनों अस्पताल का सीवरेज जाम, मरीज हलकान शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed