फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kejriwal had become arrogant, the public removed him: Chief Minister

केजरीवाल को अहंकार हो गया था, जनता ने किया दूर : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal had become arrogant, the public removed him: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को अहंकार हो गया था। उन्होंने पीएम को दिल्ली चुनाव से पहले चुनाैती दी थी। जनता ने उनका अहंकार दूर कर दिया। भाजपा ने हरियाणा में राजनीति के मायने बदले हैं।
बिना किसी भेदभाव के पूरे राज्य में विकास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में विपक्ष का विधायक हो या भाजपा यह मायने नहीं रखता हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा किसानों की 100 फीसदी फसल एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा निकाय चुनाव के बाद थ्री-टायर सरकार तीन गुणा गति से काम करेगी।
विज्ञापन

वे जगाधरी अनाज मंडी में कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. बीएल सैनी के भाजपा में शामिल होने पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी की पार्टी है। यहां सभी का स्वागत है। तीसरी बार सरकार बनने पर अब तीन गुणा तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बात करते हुए कहा कि हरियाणा ऐसा राज्य है जहां पर किसानों का अनाज 100 फीसदी एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। 2014 से पहले किसानों के खातों में पैसा आने में दो से छह माह तक का समय लगाता था। लेकिन अब मात्र 72 घंटों में किसानों के खातों में पैसा भेजा जा रहा है। प्रदेश के 12 लाख किसानों के खातों में एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट किसानों के खाते में पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। किसानों को इससे दिक्कत न हो और इसके लिए किसानों के खातों में प्रति एकड़ दो हजार रुपये देने का फैसला सरकार ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म कर दिया है। 133 करोड़ की बकाया राशि माफ कर दी है। खेतों से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के लिए मुआवजा नीति बनाई है। इसमें टावर एरिया की जमीन के लिए मार्केट रेट का 200 फीसदी और लाइन के नीचे की भूमि के लिए मार्केट रेट का 30 फीसद मुआवजे का प्रावधान किया है। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। मुख्यमंत्री ने यमुनानगर निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी, रादौर से चेयरमैन प्रत्याशी और सभी पार्षदों के पक्ष में अपील की।
सीएम ने जगाधरी और यमुनानगर में हुए विकास कार्य का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 साल सरकार में जगाधरी विधानसभा में मात्र 356 करोड़ रुपये के कार्य हुए थे। पंचकूला से हरिद्वार देहरादून हाईवे 1112 करोड़ रुपये से बना। दादूपुर से हमीदा हेड तक नई नहर बनाए जाने का काम चल रहा है। हथिनीकुंड बैराज में 140 करोड़ रुपये से डायफ्रॉम बनाए जाने का काम हो रहा है। इससे हथिनीकुंड में अधिक पानी स्टोर हो सकेगा। खिजराबाद से नाम बदलकर प्रतापनगर किया।
पूर्व सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा पर ली चुटकी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुडा साहब ने 10 साल तक राज किया। तीसरी बार सोचा तो मनोहर लाल आ गए। इसके बाद फिर प्रयास किया तो फिर से भाजपा की सरकार आ गई। इस बार हुडा साहब को लगा था कि नंबर लग जाएगा। लेकिन, इस बार भी भाजपा की सरकार का आ गई।

पूरी कांग्रेस भाजपा में आने को तैयार : बड़ौली

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रादौर से तीन बार के विधायक रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. बीएल सैनी का पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव के कारण पार्टी में बाहरी की एंट्री बंद थी। लेकिन, निकाय चुनाव के लिए एंट्री खोल दी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा में आने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed