फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kejriwal claimed to form India coalition government

Yamuna Nagar News: केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal claimed to form India coalition government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रादौर में रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि इस बार जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर सबक सिखाएगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को निशुल्क और बेहतर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले ही उन्होंने इसे करके दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज से तीन साल पहले पूरे देश के किसान और खासकर हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। भाजपा ने उनको दिल्ली में नहीं घुसने दिया और रास्तों में कीलें ठोक दी। जबकि चाइना और पाकिस्तान हमारी जमीन पर कब्जा कर लेता है, तब कीलें नहीं ठोकी जाती। उन्होंने हरियाणा की पहलवान बेटियों के साथ भी ज्यादती का आरोप लगा भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि जिसने म्हारी बेटियों के मान-सम्मान पर हाथ डाला, भाजपा ने उसके बेटे को ही टिकट देकर चुनाव में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed