फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Keep yourself within the grace of Guru Govind: Atul

खुद को गुरु गोविंद की कृपा के दायरे में रखें : अतुल

Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Keep yourself within the grace of Guru Govind: Atul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाॅप। श्री राधा कृष्ण सखा मंडल द्वारा कालका कॉलोनी स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया गया। पहले दिन वृंदावन से आए कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि उपासक का लक्षण है कि वह सदा अपने आपको गुरु गोविंद की कृपा के दायरे में देखता है।
उन्होंने भगवान आपसे बहुत प्यार करते हैं, वह हर समय आपके साथ रहते हैं। ऐसा स्मरण करना चाहिए कि मैं हर समय अपने प्रभु की छत्रछाया में हूं। अपने आप को कभी गुरु गोविंद की कृपा से बाहर नहीं देखना चाहिए। साधक गुरु की खोज नहीं करता। गुरुदेव साधक की खोज कर लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भजन करो, भगवान अपने आप की हाथ पकड़कर गुरु के चरणों में पहुंचा देंगे, जहां आपका कल्याण संभव है। भगवान का भजन गुरु से मिलाता है और गुरु चरणों की कृपा भगवान से मिलाती है। कथा के शुभारंभ पर मुख्य यजमान लीला गोस्वामी, सिंदल लाल मल्होत्रा, सतीश अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मदान, अंतरयामी विज, पवन शर्मा व अनीता सरदाना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed