फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Keep a close eye on copycats, exam from today

Yamuna Nagar News: नकलचियों पर रहेगी पैनी नजर, परीक्षा आज से

Tue, 27 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on copycats, exam from today
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। जिले में नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार सुबह सभी स्कूल प्रबंधकों की ओर से परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को दो कमरे उपलब्ध करवाए गए। सोमवार सुबह अधीक्षकों व अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र खुलवाकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षकों ने कमरों में परीक्षा सामग्री व संबंधित सामान रखा कर ताला लगा दिया। उन्होंने प्राचार्य, स्कूल स्टाफ व अन्यों कर्मचारियों से परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रों में परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक, संख्या व कमरों के आकार के अनुसार बैठाने की योजना तैयार की गई। विद्यार्थियों के बैठाने की योजना तैयार कर इसके प्रिंट निकलवाकर अनुक्रमांक के अनुसार केंद्र में लगाए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों को अपना कक्ष ढूंढने में परेशानी न हो। वहीं स्कूलों में कर्मचारियों के प्रबंध की जानकारी ली गई ताकि स्टाफ कम होने पर विभाग की ओर से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से नकल रहित व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा करवाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को केंद्र खोले गए और बैठने की व्यवस्था निर्धारित की गई। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की स्टाफ की उपलब्धता व परीक्षा केंद्र संबंधित अन्य सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन


-------


उपमंडल स्तर पर बनाए गए 59 केंद्र

हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए जिले को तीन उपमंडल में बांटा गया है। तीन उपमंडल में कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन रेगुलर विद्यार्थियों की परीक्षा 54 केंद्रों पर करवाई जाएगी। जबकि चार केंद्र ओपन बोर्ड व डीएड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की ओर से दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखी जाएगी। शांतिपूर्वक एवं नकल परीक्षा करवाने को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। बता दें कि इस बार दसवीं व 12वीं के 22500 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। इसमें दसवीं के करीब 12000 और 12वीं के करीब 10500 विद्यार्थी हैं। सरकारी स्कूल से 7328 विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा देंगे। जबकि सरकारी स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थियों की कुल संख्या 6970 है। वहीं निजी स्कूलों में दसवीं के विद्यार्थियों करीब 4400 है। इसके अलावा निजी स्कूलों की 12वीं कक्षा में करीब 3300 विद्यार्थी हैं। परीक्षा को लेकर देर शाम तक अधिकारियों की बैठकों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

नहीं होगी जिला कार्यालय की फ्लाइंग

इस बार परीक्षा में जिला शिक्षा विभाग की कोई फ्लाइंग नहीं होगी। बोर्ड की ओर से इसके लिए निर्देश नहीं दिए हैं। चूंकि परीक्षा के लिए हर खंड स्तर फ्लाइंग रहेगी। बोर्ड ने सभी खंडों पर उड़नदस्ता बनाया है। वहीं हर परीक्षा केंद्र पर दो अर्व्जवर लगाए हैं। खंड स्तर पर गठित फ्लाइंग टीम लगभग सभी केंद्रों का निरीक्षण करेगी।

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed