{"_id":"64cd5228311d07195a01fd46","slug":"karnal-beat-the-hosts-2-1-in-the-opening-match-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-3504-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीईओ जगाधरी ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीईओ जगाधरी ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
Sat, 05 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा ने शुक्रवार को खंड के स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। वह सर्वप्रथम राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया में गए। इसके बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय भगवानगढ़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चनेटी में जाकर कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा। उन्होंने अध्यापकों की डायरी को भी चेक किया।
इतना ही नहीं स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील के राशन की भी जांच की। राशन के स्टॉक का भी उन्होंने मिलान किया। उन्होंने अध्यापकों व विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अध्यापकों ने दिनभर में विद्यार्थियों को क्या पढ़ाया व क्या होमवर्क दिया इसके लिए उन्होंने सभी की कापियां भी देखी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए। जिसमें कुछ बच्चे जवाब नहीं दे पाए। जिस पर बीईओ ने टीचरों से कहा कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दें। यदि संभव हो तो उनके लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। इस प्रकार से खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी द्वारा सूक्ष्म रूप से स्कूलों में बारी बारी से निरीक्षण किया गया तथा संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। राजकीय आदर्श संस्कृत विद्यालय की बायो, फिजिक्स तथा रसायन लैब की जांच के दौरान मिली कमियां दूर करने के आदेश दिए।