{"_id":"6135376a8ebc3e144e5ccd21","slug":"karan-and-dr-amit-won-the-final-match-of-lawn-tennis-yamuna-nagar-news-knl822719123","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण व डॉ. अमित की जोड़ी ने जीता लॉन टेनिस का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करण व डॉ. अमित की जोड़ी ने जीता लॉन टेनिस का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रीड़ा भारती खेल पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल में खेल प्रमुख विशाल शर्मा के नेतृत्व में लॉन टेनिस प्रतियोगिता करवाई गई। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को कई टीमों के मुकाबले हुए। वहीं फाइनल मैच में करण और अमित की जोड़ी ने जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
पहला क्वार्टर फाइनल सुमित गुप्ता एवं गौरव ओबेरॉय टीम और कमल मोहन एवं रंजन धीमान टीम के बीच हुआ। सुमित और गौरव ने कमल व रंजन को 6-3 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वहीं डॉ. अमित सेठी और करण बिंदलिश की टीम ने वरुण गर्ग और राहुल विग को सेमी फाइनल में 6-1 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं डॉ. अनुपम चोपाल व संजीव शर्मा ने सुमीत गुप्ता और गौरव ओबेरॉय को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद निर्णायक मैच करण बिंदलिश और डॉ. अमित सेठी की टीम का डॉ. अनुपम चोपाल व संजीव शर्मा के बीच हुआ। करण बिंदलिश और अमित सेठी ने जीत हासिल की। क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को 11 सितंबर को समापन समारोह में पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान टेनिस कोच गगनदीप, हाकम सिंह, राज चावला, नमेश मित्तल, जगमीत सिंह, युवराज शर्मा, अजय गुप्ता, मेहर वालिया गुप्ता, आरित गुप्ता, शौर्य लूथरा, दीपक सोंधी आदि उपस्थित रहे।