{"_id":"3029bc498c96ffd54ecddc8ab12c5187","slug":"kapalmochan-start-with-shashi-sanan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही स्नान से कपालमोचन मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही स्नान से कपालमोचन मेला शुरू
यमुनानगर
Updated Thu, 14 Nov 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वेद व्यास की कर्म स्थली बिलासपुर के तीर्थराज कपालमोचन मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसमें अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने मुख्य अतिथि के तौर पहुंचीं।
उन्होंने मेला क्षेत्र में गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम के मुख्य द्वार के पास लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। प्रदर्शनी स्थल में सरकारी विभागाें सहित अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से 41 स्टॉल लगाए गए और प्रदर्शनी स्थल के बीचोंबीच सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच की स्थापना की गई।
मेला कपालमोचन के प्रदर्शनी स्थल में अंबाला मंडल की आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के हित में लगन और मेहनत से कार्य करें और जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी न छोड़ें। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल के बीचोंबीच बनाए गए सांस्कृतिक मंच से छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो की कला को देखा और कहा कि इस कला के माध्यम से छात्राओं ने आत्मरक्षा की शक्ति आती है।
विज्ञापन
कपालमोचन मेले में लगाई प्रदर्शनी स्थल में वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, जिला शहरी विकास एजेंसी, जिला उद्योग केंद्र, हरियाणा राज्य परिवहन, हरियाणा बीज विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, भारत संचार निगम लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक, वीटा मिल्क प्लांट, हरियाणा एग्रो, सर्व शिक्षा अभियान, हैफेड, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सहकारी समितियां, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, आधार कार्ड जीवन का आधार, सेठ जयप्रकाश बहुतकनीकी संस्थान सहित कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए हैं जो लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं कपाल मोचन तीर्थ श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड़, पुलिस अधीक्षक सिबास कबिराज, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी, बिलासपुर की उपमंडलाधीश एवं कपाल मोचन मेला प्रशासक पूजा चावरियां, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान, मेला अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बिलासपुर जोगेश कुमार के अतिरिक्त मेला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मंडल आयुक्त ने मेला कपाल मोचन 2013 नामक पुस्तिका का विमोचन गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम के ओपन एयर थियेटर में किया। इसके बाद उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम का अवलोकन करते हुए सिक्ख गुरुओं द्वारा देश व धर्म की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों की सराहना की।
मेला कपाल मोचन के उद्घाटन अवसर पर न्यू हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के छात्रा-छात्राओं, दशमेश गतका अखाड़ा यमुनानगर और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया।