फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan Fair: A confluence of faith will be seen for five days

कपालमोचन मेला : पांच दिन तक दिखेगा आस्था का संगम

Sat, 01 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan Fair: A confluence of faith will be seen for five days
कपालमोचन सरोवर में स्नान करने जाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्राचीन एवं ऐतिहासिक और देवी-देवताओं की तपोस्थली कपालमोचन मेला के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां पवित्र ऋणमोचन, कपालमोचन व सूरजकुंड में स्नान के लिए जल भरा जा चुका है। दुकानें सज चुकी हैं। विधिवत रूप से राज्यस्तरीय कपालमोचन मेला एक नवंबर से शुरू होगा और पांच नवंबर तक जारी रहेगा। इन पांच दिनों में कपालमोचन की धरती पर आस्था का सैलाब और सर्व धर्म भाईचारे का संगम देखने को मिलेगा। पांच दिनों में आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मेला में आने की उम्मीद है।
पांच दिवसीय कपालमोचन मेले का विधिवत उद्घाटन आज एक नवंबर को अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा करेंगे। सुबह 11 बजे मेला में लगाई गई प्रदर्शनी स्थल में हवन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यातिथि सरकारी विभागों की उपलब्धियां दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन कर मेला के विधिवत शुरू होने की घोषणा करेंगे। मेले के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा 122 एकड़ भूमि का अस्थायी अधिग्रहण किया गया है। इस वर्ष भी मेला मास्टर प्लान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन सेक्टरों में भंडारा, दुकानें, रहने के लिए तंबुओं की व्यवस्था की गई है। मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, बिजली का प्रबंध, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध व अन्य प्रबंध किया गया है। मेला में 10 एंबुलेंस तैनात रहेगी ताकि आपातकालीन स्थिति में संबंधित को सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक सीसीटीवी लगाए
मेले में इस बार 150 से अधिक सीसीटीवी से विशेष नजर रखी जाएगी। देश भर में घट रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सभी मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्ग, सरोवरों के समीप व आने जाने वाले मार्ग पर कैमरे लगवाए गए हैं। मंदिरों की देखरेख जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के हाथों में होगी। मंदिर की देखरेख के लिए 150 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। ये कर्मचारी मंदिर के चढ़ावे व प्रसाद वितरित सहित मंदिरों की अन्य देखरेख का कार्य संभालेंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में होगी ताकि ड्यूटी करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मेले में सफाई काे लेकर प्रत्येक सरोवर, मुख्य मार्ग, सेक्टर में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मेला क्षेत्र में 140 कर्मचारी ग्राम पंचायत व नगरपालिका की ओर से व कुछ कर्मचारी ठेकेदार की ओर से नियुक्त किए गए है। सफाई कर्मचारी मेला शुरू होने से पहले, मेले के दौरान व मेले के बाद भी मेला क्षेत्र में सफाई को लेकर कार्य करेंगे।
दमकल की आठ गाड़ियां तैनात
कपलामोचन मेला परिसर में दमकल की आठ गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। इनमें दो गाड़ियां दमकल केंद्र यमुनानगर, एक गाड़ी गुलाब नगर व पांच गाड़ियां अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल से मंगवाई गई हैं। जिला दमकल अधिकारी पंकज पराशर ने बताया कि मेला परिसर में दो दमकल गाडियां प्रशासनिक खंड में, एक-एक गाड़ी उधम सिंह चौक से आगे, अहड़वाला मोड़, मानीपुर नाका, रणजीतपुर रोड, सर्कस ग्राउंड व पुलिस लाइन में खड़ी की जाएगी।
मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले मे साफ सफाई व रोशनी की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होगी। सरोवरों में साफ पानी भर दिया गया है। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। करीब 3000 महिला- पुरुष पुलिस कर्मचारी पूरा मेला क्षेत्र की सुरक्षा में लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में सुबह-शाम फॉगिग की जाएगी। इस बार मौसम अनुकूल है और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन कर पवित्र सरोवरों में स्नान करें। - जसपाल सिंह गिल, मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर।

कपालमोचन मेला के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर

प्रशासनिक खंड : 01735-274004
सूचना एवं प्रसारण केंद्र : 01735-274005
पुलिस कंट्रोल रूम : 01735-274006
श्राईन बोर्ड कार्यालय : 01735-273273
व्हाट्सएप नंबर : 9729659059

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed