फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanwar Yatra will start from 22nd, no arrangements have been made

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा 22 से शुरू, नहीं किए गए बंदोबस्त

Wed, 17 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will start from 22nd, no arrangements have been made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। श्रावण माह 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। वहीं प्रशासन भी यात्रा को लेकर अपनी सभी तैयारियां दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। इसे लेकर अधिकारियों में बैठकें भी की जा रही हैं। प्रशासनिक दावा व हकीकत में काफी जमीन आसमान का अंतर है। अभी तक यात्रा को लेकर काम शुरू नहीं हो पाया है।
हर साल यहां से हजारों कांवड़िए निकलते हैं। यमुनानगर के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, अंबाला सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब व जम्मू कश्मीर के हजारों कांवड़िए यहीं से गुजरते हैं। परंतु अभी तक विभाग की ओर से सड़कों पर काम शुरू नहीं हो पाया है। सड़कों पर सफेद, पीली खींचना तो दूर अभी तक सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर कलानौर से सरस्वती शुगर मिल तक गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। वहीं सड़क पर कहीं पर भी पीली व सफेद पट्टी नहीं है। इसी तरह शहर के पुराना सहारनपुर रोड, महाराजा अग्रसेन चौक से बूड़िया चुंगी, बूड़िया, खदरी, दादूपुर रोड, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे हादसों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने जिले में बारिश का पूर्वानुमान दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह अच्छी बारिश हो सकती है और कांवड़ यात्रा शुरू होने में मात्र एक सप्ताह ही बचा है। अगले सप्ताह सोमवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी और दो अगस्त तक चलेगी। ऐसे में यदि बारिश होती है तो सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाएगी। जिससे कांवड़ियों भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।


विभाग ने अपनी सभी सड़कों का मुआयना करवा लिया है। जहां-जहां गड्ढे हैं, वे सभी चिन्हित कर लिए गए हैं। उन पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा से पहलेगड्ढे भर दिए जाएंगे। यात्रा सुगम करने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। - नवीन खत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed