फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanvad on the shoulder, words on the tongue Bam-Bam

Yamuna Nagar News: कंधे पर कांवड़, जुबां पर बोल बम-बम

Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kanvad on the shoulder, words on the tongue Bam-Bam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कंधे पर कांवड़...जुबां पर बोल बम-बम...के जयकारों के साथ कांवड़िये भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आस्था और विश्वास का ऐसा संगम मन में कुछ अलग ही गजब का उत्साह भर देता है। कांवड़ियों पर शिव भक्ति का रंग इस प्रकार चढ़ा हुआ, यात्रा के दौरान पैरों में पड़ने वाले छालों की तरफ भी ध्यान नहीं।
शिवभक्ति से ओतप्रोत कांवड़िये जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। कुछ इस प्रकार का दृश्य जिला की सीमा से सटा उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले कांवड़ियों में देखने को मिल जाएगा। मंगलवार को भी चंडीगढ़-सहारनपुर हाईवे पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था देखने को मिला।
विज्ञापन

कांवड़िये कंधों पर सुंदर-सुंदर मनमोहक कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। 23 जुलाई को शिवरात्रि पर्व पर भगवान महादेव का जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का बड़ी संख्या में जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। शिव नाम से है जगत में उजाला हरि भक्तों के मन में शिवाला...सुरीले भजनों की धुन पर नाचते-गाते अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यह जिला संवेदनशील श्रेणी में आता है। ऐसे में पुलिस की तरफ से जिले की सीमा के एंट्री गेट पर नाकाबंदी भी की हुई है। जिले के अंदर आने-जाने वाले कांवड़ियों पर पुलिस नजर रखे हुए। हालांकि किसी कांवड़िये की कोई चेकिंग नहीं हो रही।
हालांकि कांवड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। वहीं उधर, खुद एएसपी अमरेंद्र सिंह फील्ड में उतर कर नाकाबंदी के अलावा लगे शिविरों का भी निरीक्षण कर रहे। वे खुद कांवड़ियों को रोक कर उन्हें गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी जागरूक रहे हैं।

हम लगातार कांवड़ यात्रा पर नजर रखे हुए। यहां तक कांवड़ियों को भी गाइडलाइन का फॉलो करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए हमारे कर्मचारी भी उनका सहयोग कर रहे। - अमरेंद्र सिंह, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed