फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kalpita showcases her prowess in swimming, wins three bronze medals at the national level

Yamuna Nagar News: कल्पिता ने तैराकी में दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर पर जीते तीन कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kalpita showcases her prowess in swimming, wins three bronze medals at the national level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पानी की लहरों के बीच रफ्तार, दमखम और तकनीक का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए शहर की तैराक कल्पिता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नई दिल्ली में डीएवी स्कूलों की राष्ट्र स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में कल्पिता ने तीन कांस्य पदक जीतकर जिले और संत निश्चल स्विमिंग एकेडमी का नाम रोशन किया। अंडर-19 आयुवर्ग में कल्पिता ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
नई दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में 24 से 27 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग के लड़के-लड़कियों ने तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कल्पिता ने अपनी गति और सहनशक्ति के दम पर तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

कल्पिता ने लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग में 800 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उन्होंने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में भी तीसरा स्थान हासिल किया। कल्पिता पिछले दो वर्ष से संत निश्चल स्विमिंग एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं। नियमित प्रशिक्षण और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने कल्पिता को तीन पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed