फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kaithal first and Talakaur second in Kabaddi

Yamuna Nagar News: कबड्डी में कैथल प्रथम और तलाकौर द्वितीय

Mon, 25 Nov 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Kaithal first and Talakaur second in Kabaddi
ट्रॉफी के साथ कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
सरस्वतीनगर। तलाकौर में दो दिवसीय दुख भंजनी मेले का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। मेले के मौके पर ग्राम पंचायत और समस्त गांववासियों की ओर से नेशनल कबड्डी भी कराई। मास्टर प्रवीण सैनी ने बताया कि करीब 25 टीमें शामिल हुई।
विज्ञापन

ये टीमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड इत्यादि राज्यों से आई हुई थी। विजय टीमों में नंबर एक पर कैथल व नंबर दो पर तलाकौर की टीम विजय रही।वहीं दुख भंजनी मेले की बात करें तो मान्यता है कि तलाकौर में स्थित इस दुख भंजनी सरोवर में स्नान करने से लोगों के दुख दूर हो जाते हैं। इसलिए लोग दूरदराज से हर साल यहां आकर सरोवर में स्नान करते हैं।
विज्ञापन

इस सरोवर के पास शिव मंदिर स्थित है। श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर शिवालय में जलाभिषेक और अर्चना करते हैं। तलाकौर में लगे मेले में लगी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए लगे विभिन्न तरह के झूले विशेष आकर्षण का कारण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed