फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   jump, river, yamunanagar, haryana

बकाना के युवक ने नहर में लगाई छलांग

Fri, 18 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 18 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
jump, river, yamunanagar, haryana
राहुल - फोटो : yamunanagar
जठलाना। गांव बकाना के एक 25 वर्षीय युवक राहुल अरोड़ा ने अज्ञात कारणों से आवर्धन नहर के राझेड़ी पुल के पास से छलांग लगा दी। परिजन गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने में लगे हुए हैं। मामले की सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव बकाना निवासी राहुल अरोड़ा बुधवार की दोपहर को लगभग दो बजे आवर्धन नहर पर राझेड़ी पुल के पास बाइक पर सवार होकर आया। बाइक को नहर की पटरी पर खड़ा करके राहुल मोबाइल फोन पर काफी देर तक किसी से बात करता रहा। इसके बाद राहुल ने आवर्धन नहर में छलांग लगा दी। आवर्धन नहर की पटरी के पास खेतों में काम कर रहे गांव राझेड़ी के कुछ ग्रामीणों ने राहुल को नहर में छलांग लगाते हुए देखा।
विज्ञापन


ग्रामीण जब तक आवर्धन नहर की पटरी पर पहुंचे, तब तक राहुल नजर नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन की। इस दौरान पता चला कि यह बाइक बकाना के राहुल की है। पुलिस ने राहुल के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर आए और उन्होंने नहर में दूर तक राहुल को तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वीरवार को  प्रशासन की ओर से कानूनगो विरेंद्र कांबोज बकाना व पटवारी रणधीर कांबोज दामला मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से नगर निगम यमुनानगर के गोताखोर अमर सिंह अलाहर, रामकेश, विरेंद्र व सुरेंद्र को राहुल की खोज करने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों गोताखोर वीरवार को प्रशासन की नाव के साथ आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट तक युवक को खोजने में लगे रहे। वहीं नहर में लापता हुए राहुल अरोड़ा के परिजन व गांव बकाना के लोग भी राहुल को ढूंढने में लगे हुए हैं। राहुल अरोड़ा के बडे भाई अंकित अरोड़ा ने बताया कि राहुल अरोड़ा अविवाहित है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि भाई राहुल ने नहर में छलांग किन कारणों से लगाई। प्रभावित परिवार की ओर से जठलाना पुलिस को राहुल के मोबाइल नंबर दिए गए हैं। पुलिस राहुल के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed