{"_id":"6a2c60db6aff7ab4160f6c8e","slug":"job-fair-to-be-held-at-iti-sadhaura-on-the-16th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157669-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई साढौरा में 16 को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई साढौरा में 16 को लगेगा रोजगार मेला
Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) साढौरा में 16 जून को सुबह नौ बजे अप्रेंटिसशिप एवं प्री-प्लेसमेंट ऑफर के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस ले में आईटीआई से पासआउट और अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान में आयोजित होने वाले इस कैंपस इंटरव्यू में विद्युतकार, टर्नर, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर, डीएमएम, वायरमैन, प्लंबर, कोपा, कारपेंटर, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, स्टेनो हिंदी, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग सहित विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। जॉब मेले में कई बहुराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।
इनमें स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली, इस्जेक लिमिटेड यमुनानगर, टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़, एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड यमुनानगर, गोदरेज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, आईएसी इंटरनेशनल ऑटोमोटिव इंडिया मानेसर, ओजोन कालाआंब, श्री इंफ्रा बड़ा खुड्डा तथा हर्टमेन इंडिया डेराबस्सी सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
संस्थान की प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को इस आयोजन में शामिल करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि संस्थान ने टाटा मोटर्स के साथ क्वेस्ट एलायंस के तहत एमओयू भी किया है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।