फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from teacher's house

Yamuna Nagar News: शिक्षिका के घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from teacher's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की लठमारन गली में चोरों ने शिक्षिका के घर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के समय शिक्षिका स्कूल में गई थी। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की लठमारन गली निवासी प्रतिभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षिका है। रोज की मंगलवार सुबह वह स्कूल में ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर को उसकी पोती को लेने के लिए पुत्रवधू स्कूल गई थी। जब वह लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर अलमारी में से 50 हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, लॉकेट वाली चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉपर्स, पूजन की हटडी, मोबाइल तथा अन्य आभूषण गायब मिले। आभूषणों कीमत करीब दो लाख 60 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed