फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya clerk found hanging from the noose of a muffler in a closed quarter from inside

अंदर से बंद क्वार्टर में मफलर के फंदे से लटका मिला जवाहर नवोदय विद्यालय का क्लर्क, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya clerk found hanging from the noose of a muffler in a closed quarter from inside
छछरौली। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कार्यरत क्लर्क श्रवण कुमार का शव क्वार्टर में पंखे पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। सुबह जब कर्मी सफाई करने पहुंची तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पाकर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र व स्टाफ के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे के शीशे से झांक कर देखा तो क्लर्क फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर क्लर्क के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मृतक के कपड़ों की जांच की। लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक क्लर्क 21 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय हिसार में स्टोर कीपर के पद से पदोन्नत होकर यहां पर यूडीसी के पद पर नियुक्त हुआ था। उनकी पत्नी भी आबकारी एवं कराधान विभाग में अधिकारी पद पर तैनात है।
विज्ञापन

जगाधरी के उधमगढ़ निवासी 46 वर्षीय श्रवण कुमार अब अपने परिवार के साथ हिसार में रह रहा था। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि स्कूल में शनिवार और रविवार की छुट्टी थी। श्रवण कुमार शनिवार को स्टाफ की सैलरी बनाकर अपने कमरे में चला गया था। अगले दिन रविवार को छुट्टी होने के कारण वह कमरे से नहीं निकला। रविवार को सफाई कर्मी रीना ने सफाई करने के लिए उसका दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने बताया कि सफाई कर्मी की सूचना पर वह स्टाफ के साथ मिलकर श्रवण कुमार के कमरे पर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे में लगे शीशे में से अंदर झांक कर देखा तो पता चला कि श्रवण कुमार अंदर फंदे पर लटका हुआ है।
---
हर शनिवार को जाता था घर, अबकी बार नहीं गया
प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रवण कुमार कमरे में अकेला रहता था। वह शनिवार व रविवार को घर जाता था। सोमवार को वापस ड्यूटी पर आ जाता था, लेकिन अबकी बार वह घर नहीं गया था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में ही इसका पता चल सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---
वर्जन
छछरौली थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतक ने सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों का भी किसी पर कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed