फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jassi won gold in Dubai, lifting 140 kg weight, brought glory to the village

दुबई में जस्सी ने जीता गोल्ड, 140 किलोग्राम भार उठाकर गांव का नाम चमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jassi won gold in Dubai, lifting 140 kg weight, brought glory to the village
यमुनानगर। 25 वर्षीय जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने गांव ऊंचा चंदना का नाम दुबई में चमकाया है। यहां हुई दो दिवसीय इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जस्सी ने 140 किलोभार उठाकर दो गोल्ड जीते हैं। 11 व 12 जूून को यह प्रतियोगिता हुई थी। गोल्ड मेडल जीतने के बाद जस्सी ने दुबई से लौटकर अमर उजाला को यह जानकारी दी। जस्सी के मुताबिक प्रतियोगिता में छह देश (भारत, अमेरिका, रसिया, दुबई, साउथ अफ्रीका व कनाडा) के कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमें 32 खिलाड़ी भारत से थे। लेकिन सभी अलग-अलग केटेगिरी में भाग लेने पहुंचे थे। उधर, जस्सी द्वारा गोल्ड जीतने पर गांव में लौटने पर जमकर स्वागत किया गया। परिवार की खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा। रिश्तेदार व दोस्त घर पहुंचकर उसे बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

------------------
जुलाई में अमेरिका में खेलेगा जस्सी
जस्सी ने बताया कि 9 व 10 जून दुबई में पॉवर लिफ्टिंग में भाग लेने के लिए गया था। 100 प्रतिशत रॉ वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा दुबई के बरदुबई में यह प्रतियोगिता हुई थी। इसमें गोल्ड जीतने के बाद अब वह जुलाई में अमेरिका में होने वाली इसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएग। जिसकी तारीख अभी निर्धारित नहीं हो पाई है। जस्सी ने बताया कि इससे पहले वह जिला स्तर व स्टेट लेवल पर कईं गोल्ड जीत चुका है। उसके बाद नेशनल लेवल पर भी गोल्ड प्राप्त हासिल कर चुका है और अब दुबई में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है।
विज्ञापन

---------------
भाई के कहने से पॉवर लिफ्टिंग में आया
छह फीट 3 इंच की लंबाई के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने बताया पॉवर लिफ्टिंग में बड़े भाई गुरमीत सिंह के कहने पर आया है। चूंकि उसका भाई उसकी कद और शरीर को देखकर अकसर कहता रहता था कि वह भी पॉवर लिफ्टिंग में भाग ले, किंतु जस्सी इसे मना कर देता था। इसके बाद उसने जिले स्तर पहली बार भाग लिया तो गोल्ड जीता, जिससे उसका उत्साह बढ़ गया और पीछे मूड़ कर नहीं देखा। उधर, पिता सरदार सुरेंद्र सिंह व मां गुरप्रीत कौर ने बताया कि जस्सी ने अपनी मेहनत के बल पर यह गोल्ड जीता है। बेटे ने जो मुकाम पाया है उससे वे काफी खुश हैं। गांव व जिले का नाम रोशन करने पर उनका सीना भी चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed