फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Janmashtami celebrated with pomp across the district

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्णमय हुई नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrated with pomp across the district
जिलेभर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर भजन संध्या, संकीर्तन, अर्ध जागरण इत्यादि किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम कर खुशियां मनाई। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म बेला पर मंगल गीत गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाया। मंदिरों में झांकी व लीला मंच देखने के लिए श्रद्धालु एक से दूसरे मंदिर पहुंचे। मध्य रात्रि में व्रत रखने वालों ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रसाद का भोग लगाकर अपना व्रत खोला।
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल पर जन्मोत्सव पर भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमयी मंचन किया गया। जिसमें कॉलोनी के बच्चों ने शानदार अभिनय व नृत्य किया। वहीं झांकी में कृष्ण बनी कलाकार साक्षी ने अपने नृत्य व अभिनय से सभी का मनमोह लिया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु भी जमकर झूमे। कार्यक्रम कॉलोनी के शुभम व उनके परिवार की ओर से करवाया गया। इस दौरान पंडाल पहुंचकर कॉलोनी वासियों ने माथा टेका। अंत में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकार को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यमुनानगर श्रीकृष्णा क्लब की ओर से शास्त्री कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधान रोहित कुमार, उपप्रधान शिव कुमार, सचिव अवतार कुमार ने बताया कि क्लब 1990 से जन्माष्टमी महोत्सव पर कार्यक्रम करता आ रहा है। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि मोहित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर व देव आनंद ने नारियल फोड़कर किया। जबकि आशु जिंदल रिबन काटा। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, केवल सिंह खरबंदा रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियों व भजनों से लोगों को मोहित कर दिया। इस दौरान अशोक गाबा, नीलू जल्होत्रा, संदीप जिंदल, राजवंश कपूर, गोगी भाटिया एवं क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के तमाम मंदिरों में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान कोरोना नियमों का ध्यान रखा गया। परंतु कई जगह ऐसा भी हुआ कि प्रबंधन की कमी के कारण फैली अव्यवस्था ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी। सबसे ज्यादा यह इस्कॉन मंदिर में देखने को मिला। जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए स्वयं सेवक गायब रहे। जिस कारण कारण यहां सड़क तक लंबी लाइन लग गई और मंदिर पहुंचने के लिए लोगों को धक्का मुक्की तक करनी पड़ी। यही अव्यवस्था मंदिर के अंदर भी दिखाई दी। इस बारे कई लोगों ने प्रबंधन से शिकायत भी की, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बारे इस्कॉन यमुनानगर प्रमुख दिव्य पुरुष ने बताया कि मंदिर में भीड़ अधिक हो गई थी। मंदिर के पास अपनी कोई पार्किंग नहीं है। हमने लोगों से आग्रह किया था, लेकिन वे नहीं माने। स्वयं सेवक लगाए गए थे, वे मौके पर नहीं थे, इसकी जानकारी नहीं है।
जगाधरी। अग्रवाल युवा मंच की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम अमर विहार कॉलोनी के महाराजा अग्रसेन समुदायिक भवन स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में किया गया। इस दौरान भवन रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मंदिर में गुब्बारों की ओर लाइटों से सजावट की गई। शाम चार बजे अमर विहार संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने कीर्तन किया। वहीं विशेष कार्यक्रम शाम साढ़े आठ से 11 बजे तक हुआ। जिसमें लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमें की भगत जन लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान करवाकर चरणामृत ग्रहण किया। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण को प्रसाद व भोग अर्पित किया गया। इस दौरान पंकज मित्तल, राजेंद्र गोयल, आशीष मित्तल, अतुल गोयल, विनीत अग्रवाल, अश्वनी मित्तल आदि उपस्थित रहे।

सरस्वतीनगर। खंड के गांव गुंदियाना में क्षेत्रीय आर्य सभा की ओर से योगी राज, आप्त पुरुष, महान राजा, महान कूटनितिज्ञ, योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर वेद प्रचार एवं भजन कार्यक्रम करवाया गया। इस वेद प्रचार मंडली के पंडित इंद्रदेव, जसविंद्र आचार्य ने भजनों से श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आर्य समाज समिति प्रधान सिंह राम, आर्य महामंत्री क्षेत्रीय आर्य सभा जयदेव, यशोधर्मा, सुभाष चंद, सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार, निरपाल आर्य, देशराज आर्य, धर्मबीर, नरेंद्र कुमार आर्य, जय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed