फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jam was imposed by refusing to cremate the dead body of the young man, Yamunanagar

युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jam was imposed by refusing to cremate the dead body of the young man, Yamunanagar
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ रादौर। युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार दिया और एसकेएस रोड पर जाम लगा दिया। मेयर और डीएसपी ने लोगों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
उल्लेखनीय है कि औड कालोनी में नौ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए युवक की मौत होने पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 40 अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। मौत के बाद शुक्रवार देर रात तक थाना रादौर का घेराव कर रहे मृतक के परिजनों ने नामजद लोगों को गिरफ्तार न करने तक थाने से शव ले जाने से मना कर दिया था। पुलिस ने रात के समय मामले में नामजद 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी तनाव के बीच शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों ने मामले में नामजद अन्य लोगों को भी तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए गांव धौडंग में एसके रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत कर शहर की ओड़ कालोनी में एंबुलेंस से भिजवाया। गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस से शव उतारने से मना कर दिया। इस दौरान मौके पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों ने गुस्साई महिलाओं को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन महिलाओं ने उनकी एक न सुनी और बकाया लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामले को लेकर मेयर मदन चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कालोनी के लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से नामजद लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएसपी रादौर रजत गुलिया व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी गुस्साएं लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच सीआईए की ओर से की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद कलोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और मृतक का शहर के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों पर किया था हमला
औड कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई की सुबह 6 बजे वह अपने घर में सोया हुआ था। तभी नन्हाराम व अन्य 40 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके भाई अनिल कुमार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। उधर पुलिस ने मामले को लेकर अभी तक राम गोपाल, विक्रम कुमार, गुरनाम, रमन, अमन, अंकुश, अर्जुन, दिनेश कुमार, राकेश, मनोज, दर्शन लाल, रामचंद्र को गिरफ्तार किया। बकाया लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

शुक्रवार को ही हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था। मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। - रजत गुलिया डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed