Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jaidev and Muskan Devika Secure First Place in Yoga

Yamuna Nagar News: योग में जयदेव, मुस्कान देविका को पहला स्थान

Wed, 03 Jun 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jaidev and Muskan Devika Secure First Place in Yoga
योग प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते प्रतिभागी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला आयुष विभाग व खेल विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के सभी खंडों में योग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 10 से 18 वर्ष और 19 से 55 आयु वर्ग दो श्रेणियों में बांटा गया था।
इसमें 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष) में जयदेव ने प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर देवराज और तीसरे पर तनिष रहे। 18 से 55 वर्ष महिला वर्ग में मुस्कान ने पहला, तनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10 से 18 वर्ष महिला वर्ग में देविका प्रथम, शिवानी द्वितीय और विजयता तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. रजनीश व जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में जगाधरी, व्यासपुर, छछरौली, रादौर, साढौरा, प्रतापनगर, सरस्वती नगर खंड में करवाई गई। प्रतियोगिता का संचालन योग सहायक विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed