फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jaharveer Goga Medi

Yamuna Nagar News: जाहरवीर गोगा मेड़ी में नहीं चढ़ेगी मीठी खील व 786 लिखी चादर

Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jaharveer Goga Medi
जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले में लगे झूले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। प्रसिद्ध आठ दिवसीय ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालु की उमड़ी। इस बार गोगा मेड़ी में मीठी खील का प्रसाद और 786 लिखी चादर चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है।
वहीं दूसरे दिन मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों की जांच की और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। मेले में दूसरे दिन भी झूले लगाने का काम चलता रहा। झूले के ठेकेदारों की ओर से विभिन्न झूलों को लगाने की तैयारियां की जाती रहीं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रविवार को बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए रागिनी का भी विशेष प्रबंध किया गया है। जाहरवीर गोगा मेड़ी के पुजारी अनिल कश्यप और बाबू राम कश्यप ने बताया कि मेले में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग लाइनें बनाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मेड़ी में मीठी खील का प्रसाद और 786 की चादर चढ़ाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन शालू मेहता ने बताया कि मेले के पहले और दूसरे दिन सामान्य तौर पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। रविवार को मेले में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। नगरपालिका की ओर से मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रागिनी का विशेष प्रबंध किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचओ डॉ. धर्मेंद्र के नेतृत्व में मेले में शिविर लगाया। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां दी गईं। मेले में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शिविर में जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
हजारों रुपये में जगह ली, फिर भी सुविधाएं नहीं
मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों रमेश, सुरेंद्र, कमलेश, जसविंद्र और जगमाल सिंह ने बताया कि उन्होंने हजारों रुपये की बोली देकर दुकानों के लिए जगह ली है। इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार नगरपालिका की ओर से बिजली के लिए अलग से 1,500 रुपये लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब दुकान लगाने के लिए हजारों रुपये लिए हैं, तो बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाना नगरपालिका की जिम्मेदारी होनी चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि मेले में उनके लिए अलग से शौचालय की भी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्हें थाने के पास बने शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। नगर पालिका चेयरमैन शालू मेहता ने कहा कि दुकानदारों से बात की जाएगी, जो भी समस्याएं होंगी उनका तुरंत समाधान किया जाएगा। सभी मूल सुविधाएं पूरी करवा दी जाएंगी।

मेले में 29 व 30 को होगा दंगल
रादौर। नगरपालिका के पार्षदों की मेले को लेकर विशेष बैठक की गई। बैठक नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में मेले में दो दिवसीय दंगल करवाने को लेकर चर्चा व व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां दी गई। चेयरमैन शालू ने बताया कि 29 व 30 सितंबर को मेले में दंगल करवाया जाएगा। दंगल कस्तूरबा गांधी आश्रम के पास होगा। दंगल में विजेता पहलवानों को नगरपालिका की ओर से सम्मानित किया जाएगा। दंगल कमेटी में पार्षद प्रतिनिधि मोनू सिंह, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार, पार्षद मोंटी नामदेव व पार्षद प्रतिनिधि गुलशन सैनी को शामिल किया गया। संवाद

जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले में लगे झूले। संवाद

जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले में लगे झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed