फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jaggery and sugar kept in Yamunanagar Mandi, orders given to buy mustard

Yamuna Nagar News: यमुनानगर मंडी में रखा गुड़, शक्कर, कर दिए सरसों खरीद के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jaggery and sugar kept in Yamunanagar Mandi, orders given to buy mustard
यमुनानगर। सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में रादौर व यमुनानगर अनाज मंडी में सरसों की खरीद होनी है। रादौर में तो सरसों खरीदी जा रही है, लेकिन यमुनानगर में मामला उलझा हुआ है। यमुनानगर की जिस मंडी में सरसों खरीदने के आदेश हुए हैं उसके शेड के नीचे गुड़ व शक्कर की बोरियां रखी हैं। यह जिले की सबसे छोटी मंडी है। इसलिए इसमें सरसों का स्टॉक करना तो दूर सुखाने तक की जगह भी नहीं है। यह आदेश किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के पास यमुनानगर मंडी में सरसों खरीदने के आदेश हैं। यमुनानगर मंडी अनाज मंडी के साथ-साथ गुड़ मंडी भी है। इस वक्त गुड़ का सीजन है। इसलिए रोजाना बड़ी मात्रा में इसमें गुड़ की आवक व स्टॉक हो रहा है। आदेशों के अनुसार वेयरहाउस के अधिकारी, कर्मचारी व स्टाफ यमुनानगर मंडी में ही सरसों की खरीद करने की तैयारी करके बैठे हैं। वहीं आढ़तियों ने यमुनानगर मंडी के बजाय जगाधरी अनाज मंडी को सरसों खरीद केंद्र बनाने की मांग की है। उन्होंने यमुनानगर में सरसों खरीदने से मना कर दिया है। इसके लिए आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक को पत्र भेजा है। अभी तक मंडी बदलने को लेकर पत्र का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

--------------

रादौर को खरीद केंद्र बनाने का विरोध
आढ़ती रादौर अनाज मंडी को सरसों का खरीद केंद्र बनाने का भी विरोध कर रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि रादौर मंडी जिले के आखिरी छोर पर पड़ती है। जबकि दूसरा केंद्र यमुनानगर मंडी का है, जिसमें अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी। साढौरा, रसूलपुर, रणजीतपुर, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली क्षेत्र के किसानों को रादौर मंडी कई किलोमीटर दूर पड़ती है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। जगाधरी मंडी में पर्याप्त जगह है है। इसलिए इसमें ही सरसों खरीदी जाए ताकि किसानों को थोड़ा बहुत फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सचिव को ज्ञापन सौंपा है: मुनीष कांबोज
जगाधरी अनाज मंडी के प्रधान मुनीष कांबोज का कहना है कि यमुनानगर मंडी में न तो जगह है और न ही आढ़ती। इसलिए इसकी जगह जगाधरी मंडी में खरीद केंद्र बनाने की मांग की है। इसके लिए सचिव को निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा है। परंतु अभी तक इसे लेकर जवाब नहीं आया है।

--------------

यमुनानगर के आदेश हैं: विकास कुमार
एचडब्ल्यूसी के मैनेजर विकास कुमार का कहना है कि उनके पास यमुनानगर मंडी में ही सरसों खरीदने के आदेश हैं। परंतु आढ़तियों ने जगाधरी में खरीद की मांग की है। अभी तो यमुनानगर में ही सरसों खरीदी जाएगी। यदि मंडी बदलाव का कोई आदेश आया तो उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed