{"_id":"67071f81a48363c407048924","slug":"jagadhri-got-the-responsibility-of-organizing-four-sports-events-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-126620-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जगाधरी को मिली चार खेल स्पर्धाएं करवाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जगाधरी को मिली चार खेल स्पर्धाएं करवाने की जिम्मेदारी
Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। तीन दिवसीय 57 वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता वीरवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शुरू हो गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चार खेल स्पर्धाएं करवाने की जिम्मेदारी जिले को मिली है।
इस दौरान क्रिकेट, लॉनटेनिस, भारोत्तोलन व योगा प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर व जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में क्रिकेट की कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन शुभारंभ समारोह के कारण प्रतियोगिताएं देरी से शुरू हुईं। स्पर्धा के पहले दिन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र ने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए स्वामी विवेकानंद के शब्दों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि उठो, जागो और जब तक लक्ष्य प्राप्त न रुको नहीं। अच्छे खिलाड़ी को समाज, देश-विदेश में धन के साथ सम्मान भी मिलता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी एवं प्रतियोगिता नोडल अधिकारी करनैल सिंह संधवा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। मेहनत एवं लगन से खिलाड़ी ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुमित जिंदल, प्रबंधन समिति सदस्यों सहित सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, उपजिला शिक्षा अधिकारी राकेश गुप्ता हरियाणा स्कूल शिक्षा संगठन के जिला प्रधान एवं प्राचार्य मोहम्मद सलीम, प्राध्यापक गोबिंद सिंह भाटिया, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान सुखविंद्र पंजेटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
1300 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के विजेता खिलाड़ियों समेत 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लड़कों की योगा अंडर- 14, 17, 19 स्पर्धा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में करवाई जाएगी जबकि लड़कियों की क्रिकेट अंडर-19 प्रतियोगिता, भारोत्तोलन अंडर-17, 19 और लड़कों की लॉन टेनिस अंडर-14, 17, 19 प्रतियोगिता खेल परिसर तेजली में करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उनके साथ आए कोच और शिक्षकों के रहने और खाने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की गई है।