फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jagadhari's wrestler Raghav will show his talent in Nagpur

Yamuna Nagar News: जगाधरी का पहलवान राघव नागपुर में दिखाएगा प्रतिभा

Wed, 18 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jagadhari's wrestler Raghav will show his talent in Nagpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। तेजली स्टेडियम के कुश्ती खिलाड़ी राघव की राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की हो गई है। राघव ने हिसार में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। खेल प्रदर्शन के आधार पर राघव का चयन 21-22 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हो गया है, जहां राघव हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा।
राष्ट्र स्तर पर पदक जीतने के लिए राघव तेजली स्टेडियम में कोच अमित कुमार की देखरेख में सुबह-शाम तीन-तीन घंटे खेल अभ्यास कर रहा है। कोच ने बताया कि राघव जगाधरी का रहने वाला है। चार साल पहले राघव को उसके पिता राकेश कुमार उनके पास लेकर आए। तब राकेश कुमार ने कहा था कि बेटे को पहलवान बना दो। राघव की भी शुरुआत से कुश्ती के प्रति लगन नजर आई।
विज्ञापन

राघव ने कई प्रतियोगिताएं में हिस्सा लिया। जीत न मिलने पर भी राघव पीछे नहीं हटा। राघव खेल से जुड़ा रहा और रोज सुबह-शाम तेजली स्टेडियम में आकर तीन-तीन घंटे खेला अभ्यास किया। राघव ने उनकी कहीं हर बात मान खेल की बारीकियां समझता गया। इन सबका फल राघव को गत सात जून को हिसार के गांव सिसाय में हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मिला, जहां रजत ने अंडर-15 की ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 52 किग्रा. भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राघव की चार साल के खेल में पहली और सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे राघव का चयन महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हो गया है, जहां राघव हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा। पूरा विश्वास है कि राघव नागपुर की राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता से भी पदक लेकर आएगा।


रोज छह घंटे अभ्यास व डाइट पर फोकस
राघव ने बताया कि राज्य स्तर पर रजत पदक जीतने का श्रेय कोच अमित कुमार को जाता है। उनकी वजह से ही यह मुकाम मिल पाया। साथ ही पिता ने भी खेल में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग किया। अब राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने की ठानी है, जिसके लिए तेजली स्टेडियम में रोज छह घंटे कोच अमित कुमार की देखरेख में अभ्यास जारी है। साथ ही डाइट का भी पूरा ध्यान रख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed