फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   jaanoo hatyaakaand ke mukhy aaropee 14 din baad bhee pulis girapht se baahar, sangharsh samiti deesee se milee

जानू हत्याकांड के मुख्य आरोपी 14 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, संघर्ष समिति डीसी से मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
jaanoo hatyaakaand ke mukhy aaropee 14 din baad bhee pulis girapht se baahar, sangharsh samiti deesee se milee
यमुनानगर। कांग्रेस नेता राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि की हत्या करने के मुख्य आरोपी 14 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समाज के लोग शहर में जाम लगा चुके है, बावजूद इसके मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जानू हत्याकांड को लेकर बनी संघर्ष समिति के सदस्य मृतक जानू के पिता राजिंद्र वाल्मीकि की अध्यक्षता में उपायुक्त पार्थ गुप्ता से मिले। उन्होंने उपायुक्त से आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार का साथ देने वालों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी। उधर, वीरवार को कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान व अन्य कांग्रसी नेता मृतक जानू के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता से मिले संघर्ष समिति के सदस्यों व जानू के पिता राजिंद्र वाल्मीकि ने कहा कि अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभी तक केवल दो आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं। यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे फिर से बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग परिवार का साथ दे रहे हैं उन्हें भी सुरक्षा नहीं मिली। उन्हें भी आरोपियों से खतरा है। उपायुक्त ने उनकी बात सुनकर आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। वहीं जहां तक पैरवी करने वालों को सुरक्षा देने की बात है वह भी दी जाएगी। उनकी मांग है कि सबसे पहले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed