{"_id":"61857c62253deb64474da8b5","slug":"iti-will-open-on-bhaiya-dooj-there-will-be-counseling-fees-can-be-paid-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl88689792","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर भी खुलेगी आईटीआई, होगी कॉउंसलिंग, भर सकेंगे फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर भी खुलेगी आईटीआई, होगी कॉउंसलिंग, भर सकेंगे फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली पर स्कूल, कॉलेज में चार दिन का अवकाश रहता है। वहीं आईटीआई में भी छोटी दिवाली, दीपावली, विश्वकर्मा पूजा, भैया दूज की छुट्टी रहती है। इस बार विभाग ने दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विभाग की ओर से प्रबंधकों को छोटी दिवाली और भैयादूज पर संस्थान खोलने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में शनिवार को भी आईटीआई खुलेगी और विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
वहीं आईटीआई में दाखिले के तीसरे चरण में पहले अलॉट की गई सीटों की सूची में संशोधन किया गया है। संशोधन कर विभाग की ओर से नई सूची जारी की है। पहले तीसरे चरण के लिए कुल 790 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी, अब विभाग ने इसमें फेरबदल किया है, जिसके बाद शुक्रवार को नई सूची जारी की है। इस सूची में कुल 534 विद्यार्थियों को ही सीट अलॉट की है, जिसके लिए अब शनिवार को प्रक्रिया चलेगी।
इस दौरान विद्यार्थियों के असली दस्तावेजों की जांच की जाएगी। विभाग की ओर से दो नवंबर को तीसरे चरण के 28 अक्तूबर को पोर्टल पर सीट दर्शाई गई थी, जिसके बाद दो नवंबर को सीट अलॉट की गई। यह प्रक्रिया सात नवंबर तक चलनी थी, परंतु त्योहारों की छुट्टी के कारण प्रक्रिया के लिए एक दिन बढ़ा दिया गया है। यह काम अब आठ नवंबर को पूरा होगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी नई सूची में विद्यार्थियों की संख्या घटा दी गई है। विभाग ने इस सूची से करीब 250 विद्यार्थियों को निकाल दिया है। तीसरे चरण की पहली सूची में कुल 790 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। नई सूची में 534 विद्यार्थियों को सीट दी गई है, जबकि दो और तीन नवंबर में कुल 202 विद्यार्थी अपने दस्तावेजों को जांच करवा कर दाखिल करवा चुके हैं। वहीं इस दौरान 12 विद्यार्थियों के आवेदन दस्तावेजों में कमी के कारण रद्द कर दिए गए हैं। अब नई सूची जारी करने से दाखिला पाने वाले विद्यार्थी असमंजस में हैं, कि अब उन्हें दोबारा से तो आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
विभाग की ओर से दो नवंबर को जारी की गई सूची में संशोधन किया गया है। नई सूची में 534 विद्यार्थियों को सीट जारी की गई है। तीसरे चरण की प्रक्रिया में 202 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें से 12 को अयोग्य पाया गया है। यह चरण आठ नवंबर तक चलेगा। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई यमुनानगर।