फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI trainees have two days to get certificate of apprenticeship

आईटीआई प्रशिक्षुओं के पास अप्रेंटिसशिप का प्रमाणपत्र पाने के लिए दो दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
ITI trainees have two days to get certificate of apprenticeship
यमुनानगर। आईटीआई पास कर चुके जिन प्रशिक्षुओं ने अपना अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द ही इसे डाउनलोड कर लें। इसके लिए प्रशिक्षुओं के पास मात्र दो दिन बचे हैं। 30 अप्रैल के बाद प्रशिक्षुओं को इस सर्टिफिकेट के लिए धक्के खाने पड़ेंगे। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मनदीप बेनीवाल ने बताया कि विभाग ने नया शिक्षुता पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके बाद संस्थान व विभाग के सभी कार्य नए पोर्टल से होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनके कार्यालय में कार्य व प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल से पहले उनका प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा कर सौंप दें। वहीं जिस प्रशिक्षु ने अपना कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं किया है, तो वह 30 अप्रैल से पहले इसे डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी व अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि पोर्टल बंद होने के बाद प्रशिक्षुओं को पिछली जानकारी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में प्रमाणपत्र के लिए प्रशिक्षुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु निर्धारित तिथि से पहले यह अप्रमाणपत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी इसकी जिम्मेदारी प्रशिक्षुओं को दें। जिन विभाग के प्रशिक्षुओं की अप्रेंटिस हो चुकी है, तो संबंधी अधिकारी प्रशिक्षु से जानकारी प्राप्त कर लें। यदि प्रशिक्षु के पास सर्टिफिकेट नहीं है तो वे इसे पोर्टल से डाउनलोड कर लें। अधिकारी भी यह सुनिश्चित कर लें, कि सभी प्रशिक्षु को उनके कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र मिल गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह प्रमाणपत्र प्राप्त करना कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed