फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI : Students did not reach to get documents checked, Yamunanagar

आईटीआई ः दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ITI : Students did not reach to get documents checked, Yamunanagar
आईटीआई में दस्तावेज जांच के लिए कम विद्यार्थी आने के कारण खाली बैठा स्टाफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशहरा की छुट्टी रद्द कर कर्मचारियों को विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच करवाने की विभाग की योजना पूूरी तरह असफल रही। त्योहार के कारण दस्तावेज जांच के लिए विद्यार्थी ही नहीं पहुंचे। पूरा दिन आईटीआई दाखिला समिति के सदस्य खाली बैठे रहे। अब दस्तावेज जांच के लिए मात्र एक दिन ही बाकी है।
आईटीआई में दाखिला के लिए पहली मेरिट लिस्ट दो दिन की देरी से जारी की गई थी। पूर्व शेड्यूल के अनुसार 14 अक्तूबर तक दस्तावेजों जांच होनी थी, लेकिन विभाग ने जांच की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी है। वहीं विभाग की ओर से आईटीआई संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों की दशहरा पर्व की छुट्टी रद्द कर विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच करने के आदेश दिए थे। परंतु शुक्रवार को समिति सदस्य तो संस्थान पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी नहीं आए। ऐसे में समिति सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

अन्य दिनों की तरह छुट्टी के दिन भी आईटीआई संस्थान सुबह नौ बजे खोला गया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच की जानी थी। परंतु आठ घंटे में मात्र 30 विद्यार्थी ही संस्थान पहुंचे। इन विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच कर उन्हें सीट अलॉट कर दी गई है। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने फीस साथ ही भर दी जबकि कुछ शनिवार को भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई संस्थान में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची 13 अक्तूबर को जारी की गई थी। पहली सूची में कुल 747 विद्यार्थियों के नाम थे। जिन्हें 14 तक अपने दस्तावेजों की जांच करवानी थी। परंतु पहले दिन मात्र 103 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाई। जबकि वीरवार को 250 विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचे गए। वहीं शुक्रवार को मात्र 30 विद्यार्थी ही संस्थान पहुंचे। अभी करीब सवा चार सौ विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होना बाकी है और इसके लिए शनिवार के मात्र आठ घंटे बाकी हैं।

आज अंतिम दिन, संस्थान पहुंचे विद्यार्थी : बेनीवाल
यमुनानगर आईटीआई प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि समय और विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए विभाग ने दस्तावेज जांच की तिथि बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी है। शुक्रवार को दशहरा होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि दस्तावेजों की जांच करवा लें, आज अंतिम दिन है। 18 अक्तूबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed