{"_id":"61b79c6cae21ba230f6aa6ec","slug":"iti-hundred-students-canceled-admission-by-taking-admission-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl92650243","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : सौ विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर रद्द कराया दाखिला, यमुनानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : सौ विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर रद्द कराया दाखिला, यमुनानगर
विज्ञापन
आईटीआई में दस्तावेज की जांच कराते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए सोमवार से छठा चरण शुरू हो गया। पहले 40 सीट के लिए प्रक्रिया होनी थी। अब यह 140 सीट के लिए होगी। इसकी वजह एक सौ विद्यार्थियों की ओर से दाखिला लेने के बाद प्रवेश रद्द करवाना है।
आईटीआई सोमवार को 140 सीट के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। पोर्टल के कारण प्रक्रिया बीच में ही अटक गई। अटक अटक कर चलने के कारण कुल 70 सीट पर ही दाखिला दिया जा सका। शाम के बाद पोर्टल बंद हो गया और सीट नहीं दिख पाई। यह चरण 19 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन बहुत ही कम विद्यार्थी आवेदन के पहुंचे। वहीं विद्यार्थियों का रुझान न होने के कारण साल के अंत तक सीट नहीं भर पा रही हैं।
संस्थान में कुल 1320 सीट हैं, जिनमें से 1280 सीट पर विद्यार्थियों ने प्रवेश पा लिया था। इनमें से 100 विद्यार्थियों ने छठे चरण के बीच अपना प्रवेश रद्द करवा दिया है। विभाग का यह चरण ऑफलाइन मोड पर चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ही सीट दी जानी है। सोमवार को प्रक्रिया पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण बीच में अटक गई। शाम को पोर्टल पूरी तरह बंद हो गया और सीट भी नहीं दिख पाई। ऐसे में कुल 70 सीट पर दाखिला दे दिया गया है। अब 70 सीट के लिए मंगलवार को फिर से दाखिला प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
ऑफलाइन मोड पर होगा दाखिला
विभाग की ओर से पांच चरण में दाखिले किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर हुई थी। परंतु छठा चरण ऑफलाइन चलेगा। जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ही सीट दी जाएगी। दस्तावेजों जांच के साथ ही प्रवेश दिया जाना है। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं लागू होगा। यह चरण 19 दिसंबर तक चलेगा और 18 तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
संस्थान में प्रवेश लेने वाले सौ विद्यार्थियों ने दाखिला रद्द करवा दिए हैं। इसके बाद कुल 140 सीट खाली थी, जिसके लिए सोमवार को प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें 70 पर प्रवेश दे दिया गया। पोर्टल में खामी के कारण परेशानी हुई। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी, आईटीआई।