फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI final merit list today

Yamuna Nagar News: आईटीआई की अंतिम वरीयता सूची आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
ITI final merit list today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का अंतिम चरण चल रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए वरीयता सूची आज जारी होगी।
इसके समापन के बाद शेष सीटों पर विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग से प्रवेश दिया जाएगा। दो ऑनलाइन चरण के बाद नोडल आईटीआई में अब 797 सीटें रिक्त हैं। दो चरणों की प्रक्रिया से 551 विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड में दाखिला लिया है। तीसरी वरीयता सूची के लिए संशोधन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई थी। इस दौरान पूर्व सूची में स्थान पाने और न पाने वाले 350 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने आवेदन व ट्रेड की पसंद में संशोधन करवाया।
आईटीआई में प्रवेश के लिए हर साल चार ऑनलाइन चरण चलाए जाते थे। परंतु इस बार हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने चरण घटाकर तीन कर दिए हैं। तीसरा चरण 27 तक चलेगा। इस दौरान 22 से 26 जुलाई तक वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों के पास 27 तक का समय रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया करवाई जाएगी। विभाग ने ओपन काउंसलिंग के लिए अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है। तीसरे चरण की प्रक्रिया के अंतिम दिनों में यह शेड्यूल जारी होने की संभावना है। ओपन काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों का उसी दिन मौके पर ही आवेदन करवाया जाएगा और मैन्युअल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेड में खाली हैं सीटें
नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड और यूनिट संचालित की जा रही हैं। नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित हैं जिसमें कुल 1348 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 551 पर दाखिले हो चुके हैं और 797 सीटें अभी रिक्त हैं। नोडल आईटीआई की प्रमुख ट्रेड में अभी कुछ सीटों पर ही दाखिले हुए हैं जबकि अन्य सीटें खाली हैं।
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की 48 में से 24 सीटें भर गई हैं और 24 खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन की 48 में से 19 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 36 खाली हैं। फीटर की कुल 40 में से 19 पर दाखिले हो गए हैं और 21 सीटें खाली हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 22 सीटों पर दाखिले हुए और 24 सीटें रिक्त हैं। इसके साथ इलेक्ट्रिशियन की 40 में से 25 पर दाखिले के बाद 15 सीटें खाली हैं।

स्टेनोग्राफर की 48 में से 34 सीटें भर गई हैं और 14 खाली हैं। मशीनिस्ट की 60 में से 22 पर ही दाखिले हुए हैं और 38 रिक्त हैं। वेल्डर की 120 में से 53 सीटें भर गई हैं और पोर्टल पर 67 सीटें दिखाई गई हैं। कोपा की 96 में से 66 सीटें भर गई हैं और 30 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed