फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Employees will not be on duty for admission on holidays

आईटीआई : छुट्टी के दिन कर्मियों की नहीं रहेगी दाखिले के लिए ड्यूटी

Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
ITI: Employees will not be on duty for admission on holidays
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। शनिवार को आवेदन का दूसरा दिन रहा। वहीं, इस बार दाखिले के आवेदन के लिए करने का विद्यार्थियों के पास मात्र 11 दिन हैं। शनिवार व रविवार के दिन संस्थान बंद रहेंगे। विभाग ने अवकाश के दिन संस्थान में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से मना कर दिया है। इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।
हर साल अवकाश के दिनों हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आवेदन के दौरान अवकाश के दिन भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती रही है। इस बार विभाग ने ऐसा नहीं किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोमवार से शुक्रवार कुल पांच दिन लगते हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए 6 से 20 जून तक आवेदन किए जा रहे हैं। 7 व 8 जून को साप्ताहिक अवकाश है। इसके बाद 9 से 13 तक संस्थान खुलेंगे। वहीं 14 व 15 जून को फिर से साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 16 से 20 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। पहले विभाग सभी राजकीय संस्थानों में साप्ताहिक अवकाश में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाता रहा है। इस बार ऐसे आदेश नहीं दिए हैं। ऐसे में दिन कम होने से विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
यदि इस दौरान पोर्टल में दिक्कत आ गई तो काफी विद्यार्थी आवेदन करने से चूक जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ जिले की सबसे बड़ी व नोडल आईटीआई में शनिवार के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि आने वाले विद्यार्थियों को बैरंग न लौटना पड़े।
कौशल विभाग की ओर से राजकीय आईटीआई में निशुल्क आवेदन किए जा रहे हैं, जबकि सीएससी व कंप्यूटर सेंटर से आवेदन करने में 100 से 200 रुपये तक विद्यार्थियों को शुल्क देना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ दिन होने से आवेदन भी कम होने की संभावना बनी हुई है। यदि आवेदन कम होंगे तो संस्थान प्रबंधन को सीटें भरने में परेशानी होगी। सीटें भरने के विभाग का मशक्कत करनी पड़ेगी।
वहीं जानकारी मिली है कि दो दिन में आईटीआई में कुल 416 आवेदन आए हैं। हालांकि शनिवार को नाममात्र आवेदन ही हुए हैं। नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट हैं, जिसमें कुल 1348 सीट हैं। पिछले साल 1348 सीटों पर छह हजार से ज्यादा आवेदन हुए थे।

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। राजकीय संस्थानों में आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस बार साप्ताहिक अवकाश में दाखिला सीमित सदस्यों की ड्यूटी लगाने के विभाग की ओर से आदेश नहीं मिले हैं। इसके लिए आदेशों का इंतजार है। - दीपेश महेंद्र, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed