फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Crowd of students gathered to take admission

Yamuna Nagar News: आईटीआई ः दाखिला लेने के लिए उमड़ी विद्याथियों की भीड़

Wed, 14 Aug 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
ITI: Crowd of students gathered to take admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद आईटीआई की रिक्त सीटों के लिए मंगलवार से ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई। ओपन काउंसलिंग के पहले दिन आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान समिति की अपेक्षा से भी ज्यादा विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। आईटीआई की रिक्त कुल 401 सीट के लिए सीधा दाखिला की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह ओपन काउंसलिंग 23 अगस्त तक चलेगी।
मंगलवार को काउंसलिंग का पहला दिन रहा और आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ जुटी। कुल 401 सीट के लिए 422 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले करीब सात हजार विद्यार्थियों के आवेदन प्रतीक्षा में है। शेड्यूल के अनुसार दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा करके एक बजे तक मैन्युअल कट ऑफ लिस्ट जारी की जानी थी। परंतु अपेक्षा से ज्यादा विद्यार्थियों के आईटीआई पहुंचने से व्यवस्था बिगड़ गई। जिस कारण दोपहर 12 बजे तक तैयार की जानी वाली कट ऑफ लिस्ट चार बजे तक भी नहीं बन पाई।
विज्ञापन

दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा। मैन्युअल होने के कारण प्रक्रिया धीमी रही। जिस कारण प्रक्रिया शाम सात बजे तक जारी रही। प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों के साथ दाखिला समिति सदस्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि विद्यार्थी सुबह निर्धारित समय पर आईटीआई पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड लिए जाने थे। लेकिन तब तक इतनी भीड़ हो गई कि मेरिट कार्ड डेढ़ बजे तक स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए मैन्युअल लिस्ट दोपहर 12 बजे के बजाए शाम चार बजे जारी की गई। यह मैन्युअल लिस्ट ऑनलाइन लिस्ट भी ऊंची रही। ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले चरण के दौरान सबसे ऊंची लिस्ट 105 प्रतिशत रही थी। यह आईटीआई की सबसे ऊंची कट ऑफ लिस्ट रही। परंतु मंगलवार को मैन्युअल लिस्ट 107 प्रतिशत पर पहुंच गई। लिस्ट हाई होने के कारण विद्यार्थियों की सीट कट जाती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। यही कारण रहा है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के हर चरण में कुल अलॉट में से 40 प्रतिशत तक सीटें खाली बच रही थी।
भूखे पेट करते रहे इंतजार
आईटीआई में कुल 401 सीट रिक्त हैं, जिसके लिए पहले दिन 422 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसकी कट ऑफ लिस्ट शाम चार बजे के बाद जारी की गई। इसके बाद एक एक विद्यार्थी को बुलाकर उसकी काउंसलिंग की गई। विद्यार्थियों को ट्रेड संबंधी जानकारी दी गई। जिस कारण यह प्रक्रिया शाम सात बजे तक चली। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सुबह नौ बजे ही आईटीआई पहुंच गए थे। दाखिला प्रक्रिया में पूरा दिन लग गया और विद्यार्थी भूखे प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान विभाग की ओर से पीने के पानी का बंदोबस्त किया गया था।

ओपन काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। मंगलवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। अत्याधिक भीड़ होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान 422 विद्यार्थियों ने दाखिला के लिए आवेदन किया। मैन्युअल प्रक्रिया होने के कारण इसमें काफी समय लगेगा। जिससे परेशानी झेलनी पड़ी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed