फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI admission registration last date extended by four

आईटीआई दाखिला पंजीकरण की अंतिम तिथि चार तक बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
ITI admission registration last date extended by four
आईटीआई में दाखिला के लिए विभाग ने पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी है। इससे पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
विज्ञापन

बता दें कि आईटीआई में दाखिला के पंजीकरण की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले दिन ही विभाग का पोर्टल नहीं चला। वहीं दूसरे भी पोर्टल पूरा दिन बंद रहा। जबकि तीसरे दिन पोर्टल चला जरूर, लेकिन सर्वर धीमा चलने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी है। चार अक्तूबर के बाद ही वरीयता सूची जारी करने की तिथि पता चल पाएगी।
बॉक्स
सिर्फ दो दिन होगा पंजीकरण
विभाग की ओर से चार अक्तूबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। जिसमें अभी चार शेष है, लेकिन विद्यार्थी दो दिन ही पंजीकरण करवा सकेंगे। विद्यार्थी एक अक्टूबर और चार अक्तूबर को ही आवेदन कर पाएंगे। चूंकि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी है और तीन अक्तूबर को रविवार है। ऐसे में विद्यार्थी शुक्रवार और सोमवार को ही आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में हो चुका है 30 फीसदी अधिक आवेदन
जिले में कुल छह सरकारी आईटीआई संस्थान हैं। जिनमें प्रमुख आईटीआई यमुनानगर है। इसी आईटीआई में सबसे ज्यादा सीट हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पहली पसंद यमुनानगर आईटीआई है। वहीं इस बार यहां दाखिला के मारामारी रहेगी। चूंकि यहां की कुल 1300 सीट के लिए दस हजार आवेदन किए जा चुके हैं। जबकि अन्य आईटीआई में सीटों से तीन गुणा अधिक आवेदन हुए हैं। इस तरह जिले में 30 फीसदी आवेदन अधिक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी है। विद्यार्थी चार तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं चार तक ही वे त्रुटियां और बदलाव करवा सकते हैं। इसके बाद कोई बदलाव नहीं हो पाएगा।
मनदीप सिंह, प्रिंसिपल आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed