फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Admission given to 160 students, Yamunanagar

आईटीआई : 160 विद्यार्थियों को दिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ITI: Admission given to 160 students, Yamunanagar
आईटीआई में प्रवेश के लिए दस्तावेज की जांच करवाने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई दाखिला के चौथे चरण की सूची जारी होने के बाद मंगलवार को विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 172 विद्यार्थी ही दस्तावेज लेकर पहुंचे। इनमें से 12 के दस्तावेज सही न मिलने पर उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। वहीं 160 के विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया गया।
दस्तावेजोें की जांच के लिए बुधवार को अंतिम दिन है। इस चरण के विद्यार्थी 18 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। चौथे चरण में कुल 440 विद्यार्थियों को सीट दी गई है। जिनके दस्तावेजों की जांच मंगलवार से की जानी थी। पहले दिन आधे से भी कम विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। अब जांच का केवल एक ही दिन बाकी है और 268 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी है।
विज्ञापन

इतने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच एक ही दिन में करना बेहद कठिन है। यदि बुधवार को सभी विद्यार्थी पहुंच गए तो संस्थान में व्यवस्था बिगड़ना तय है। वहीं संस्थान स्टाफ व दाखिला समिति सदस्यों की भी यह परीक्षा है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले तीन सत्रों की ही तरह इसमें 50 प्रतिशत से ही कम दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के निर्देशानुसार चौथा चरण 18 नवंबर को पूरा होगा। इस दौरान 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सोमवार को पोर्टल की खामी के कारण चौथे चरण की सूची बहुत देर से जारी हुई। सोमवार सुबह जारी की जाने वाली सूची पोर्टल की खामी के कारण शाम चार बजे जारी हो पाई। शेड्यूल के अनुसार सोमवार से बुधवार तक तीन दिन दस्तावेजों की जांच होनी थी। सीट अलॉट न होने के कारण सोमवार का दिन बेकार चला गया। वहीं मंगलवार को मात्र 172 ही विद्यार्थी पहुंचे। अभी इस चरण के 268 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी है। ऐसे में संभव है कि विभाग दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दे।

दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे विद्यार्थी : बेनीवाल
आईटीआई प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल ने कहा कि चौथे चरण के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बुधवार को जांच का अंतिम दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रक्रिया में भाग लें। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वे संस्थान में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए संस्थान में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed