फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: 49 students arrived on holiday, eight applications canceled due to lack of documents, Yamunanagar

आईटीआई ः छुट्टी के दिन पहुंचे 49 विद्यार्थी, दस्तावेजों में कमी पर आठ आवेदन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ITI: 49 students arrived on holiday, eight applications canceled due to lack of documents, Yamunanagar
आईटीआई में दाखिले के लिए रविवार को पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छुट्टी के दिन आईटीआई खोलकर दाखिला करने की विभाग की योजना फेल हो गई। आईटीआई में दाखिले के तीसरे चरण का रविवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन कुल 294 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी थी। इनमें मात्र 49 विद्यार्थी ही पहुंचे। जांच के दौरान कागजातोें कमियां मिलने पर भी आठ विद्यार्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए।
दस्तावेजों की जांच के 41 विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया गया। दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का सोमवार अंतिम दिन है। इसके बाद चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का दाखिला होना बाकी है। ऐसे में संभव है कि विभाग इस प्रक्रिया के लिए कुछ अतिरिक्त समय दे सकता है। त्योहारों के कारण विद्यार्थी प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की कॉउंसलिंग के लिए संस्थान की ओर से कुल छह दाखिला समितियां बनाई गई हैं। प्रित्येक समिति में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। रविवार को कुल 294 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी थी। अंतिम दिन होने के कारण विभाग को उपस्थिति अधिक होने की संभावना थी। जिसके लिए सभी समिति सदस्य समय पर संस्थान पहुंच गए थे। विद्यार्थियों के न आने के कारण सदस्य अधिकांश समय खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा चरण 10 नवंबर को शुरू होगा
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण में भी करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाया है। अब विभाग ने चौथे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी, जिसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। यह चरण 18 नवंबर तक चलेगा।

अंतिम दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत ही कम रही। 294 में से मात्र 49 ही विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से आठ विद्यार्थी अयोग्य पाए गए। वहीं 41 विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया गया है। आठ नवंबर तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। दाखिले का चौथा चरण 10 नवंबर को शुरू होगा। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed