फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Italy cheated of 15 lakh by pretending to work permit

Yamuna Nagar News: इटली वर्क परमिट का झांसा देकर 15 लाख की ठगी

Thu, 15 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Italy cheated of 15 lakh by pretending to work permit
यमुनानगर। इटली भेजकर वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर वीना नगर कैंप निवासी सरोज रानी से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कॉलोनी के ही निवासी कृष्ण लाल और उसके बेटे मन्नु शोकते पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मन्नु शोकते वर्तमान में इटली में रह रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच के बाद आरोपी पिता–पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता सरोज रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 15–16 वर्षों से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच अच्छी जान-पहचान और घरेलू संबंध बन गए। वर्ष 2022 में कृष्ण लाल ने उनके बेटे अंश सुनेजा को इटली भेजने और वहां वर्क परमिट पर पक्का कराने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने दावा किया कि उसका बेटा मन्नु शोकते पहले से इटली में है और वहां सब कुछ सेट है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार अगस्त 2022 में आरोपियों ने एक लाख रुपये नकद, बेटे का मूल पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए। भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही वर्क परमिट वीजा लग जाएगा। इसके बाद मार्च 2023 में आरोपियों ने 14 लाख रुपये और मांगे। रकम जुटाने के लिए पीड़िता के पति को अपना मकान बेचना पड़ा, जिससे करीब सात लाख 20 हजार रुपये मिले। वहीं, सरोज रानी ने अपने सोने के गहने गिरवी रखकर करीब सात लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया। पूरी 15 लाख रुपये की राशि आरोपियों को नकद दी गई, लेकिन पारिवारिक संबंधों और विश्वास के चलते कोई लिखित एग्रीमेंट नहीं कराया गया। नवंबर 2023 में आरोपियों ने बताया कि बेटे का वीजा लग गया है और दिसंबर 2023 में उसे इटली भेज दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जो वीजा दिया गया, वह वर्क वीजा नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा निकला। इस पर सवाल उठाने पर आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि इटली पहुंचते ही वीजा को वर्क परमिट में कन्वर्ट कराकर पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 यूरो लेने पर काम नहीं हुआ पक्का
शिकायतकर्ता के अनुसार, इटली पहुंचने के बाद आरोपी मन्नु शोकते के कहने पर युवक को इधर-उधर रखा गया। उससे 700 यूरो भी लिए गए, लेकिन न तो पक्का काम मिला और न ही वीजा कन्वर्ट हुआ। कभी-कभार ही काम मिला, जिससे खर्च चलाना मुश्किल हो गया और परिवार को भारत से बार-बार पैसे भेजने पड़े। बाद में बेटे ने पूरे मामले की सच्चाई अपने माता-पिता को बताई। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दीं। इसके बाद सरोज रानी ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed